भोपाल

“हो ली” अर्थात् जो कुछ हुआ वह हो गया, हो लिया – बी.के. डॉक्टर रीना

राजयोगिनी बीके डॉक्टर रीना दीदी ने उपस्थित सैकड़ों की संख्या में भाई बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि होली पर सभी बड़े छोटे के भान को भूल आपस में एक समान समझ मस्ती में खेलते हैं, दुश्मनी के संस्कार भूल मंगल मिलन मनाते हैं। होली अर्थात शुभ भावना एवं शुभकामना के स्टेज पर स्थित होना है। परमात्मा शिव के संग के रंग में रंगकर जीवन जिएंगे तो हमारा जीवन सदा ही खुशहाल एवं तनाव मुक्त रहेगा। ईश्वरीय याद में रह किसी भी प्रकार की नकारात्मक विचारों को बुराइयों को भूल कर पवित्र शुद्ध स्नेह स्मृति इसी का यादगार हर वर्ष होली उत्सव के रूप में मनाते हैं।
ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र में होली का पावन त्यौहार बड़े ही उमंग उत्साह एवं जोर शोर से मनाया गया उपस्थित सभी भाई बहनों को रंग बिरंगी टोपी पहना कर सभी को गुलाल रंग का तिलक लगाकर मुख मीठा कराया गया।
बीके डॉ. रीना दीदी ने कहा कि “हो ली” अर्थात् जो कुछ हुआ वह हो गया, हो लिया। जो सीन हुई हो ली अर्थात् बीत गई, बीती को बीती करने के लिए सदा कल्याण की ढाल को उपयोग करना चाहिए। होली का रंग पक्का तभी लगता है जब हर वक्त याद रहता है कि होली, जो बीता हो गया। हमें जीवन की कोई भी सीन देखते क्यों, क्या, कैसे, कहां, कब इन प्रश्नों में उलझना नहीं है। सदा सकारात्मक शुद्ध विचार रख मंथन कर अपनी होलीएस्ट और हाइएस्ट स्टेज की इस स्थिति में स्थित रहना ही सही मायने में होली त्योहार मनाना है।
ब्रह्माकुमार रावेंद्र भाई जी ने उपस्थित सैकड़ों की संख्या में जन समूह को होली का आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए कहा कि होली प्रभु के रंग में रंगने का त्यौहार है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago