भोपाल

ढोल की थाप पर थिरके पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, जमकर उड़े रंग-गुलाल

भोपाल। राजधानी के लाल परेड मैदान में गुरुवार को पुलिस मुख्यालय के होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी के कारण शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है, जिससे जनता सौहार्दपूर्वक इस त्यौहार को मना पाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर स्पेशल डीजी सुधीर कुमार शाही, स्पेशल डीजी जीपी सिंह, एडीजी विजय कटारिया, एडीजी डी श्रीनिवास राव, एडीजी जी. जनार्दन, एडीजी साजिद फरीद शापू, एडीजी सुषमा सिंह और डीआईजी कृष्णावेणी देसावतु सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं पुलिस मुख्यालय के कर्मचारी मौजूद थे।

पुलिसकर्मियों के जीवन में खुशियों के रंगों की चमक कभी फीकी न हो : डीजीपी

डीजीपी सक्सेना ने सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों, समारोह में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों और सभी उपस्थितजन को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभक्ति और जनसेवा का मूलमंत्र अपनाकर हमारे निष्ठावान पुलिसकर्मी सदैव की भांति होली और शब-ए-बरात के अवसर पर भी पूर्ण तत्परता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और मेहनत से इन त्योहारों को निर्विघ्न संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों के जीवन में खुशी, उत्साह, प्यार और संतुष्टि के रंग इस तरह भरे कि उनकी चमक कभी फीकी न हो, यही कामना है।

उन्होंने कहा कि होली के दिन पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तमाम व्यवस्थाओं का संचालन करने और सुरक्षा में पूरी मुस्तैदी से तैनात रहते हैं और अगले दिन होली का त्योहार मनाते हैं। पुलिसकर्मियों में पूरे साल भर का जो तनाव रहता है, वह भी होली खेलकर खत्म हो जाता है। इस तरह के आयोजन से सभी तनावमुक्त हो जाते हैं।

फाग गीतों की दी रंगारंग प्रस्तुति

होली मिलन समारोह में पुलिस की विभिन्न शाखाओं की फाग पार्टी ने प्रस्तुति दी। सबसे पहले एसटीएफ 25 बटालियन की फाग पार्टी में शामिल सुनील पाठक, राजेंद्र कुमार सेन, श्रीकृष्ण उपाध्याय, संदीप तोमर, होकम सिंह, राजेश शर्मा आदि ने केसरिया रंग डाले कन्हैया ने केसरिया रंग डाले है.. की प्रस्तुति दी। इसके बाद 23वीं बटालियन की फाग पार्टी ने ”तूने कीन्हो जुलम रंग डार, रसिया होली में” गीत प्रस्तुत किया। इस दल में फग्गुलाल, कांता प्रसाद, राम किशोर, आशीष, सतीश द्विवेदी और बृजेश रघुवंशी शामिल थे। अगली प्रस्तुति के रूप में रेडियो शाखा डायल 100 कंट्रोल रूम की टीम ने ”मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री कैसो चटख रंग डारो” गीत की प्रस्तुति दी। 25वीं वाहिनी के दल में शामिल सुरेश द्विवेदी, सत्यपाल सिंह, उमेश मिश्रा, रामलखन और मुद्रिका ने ”खेले मसाने में होली दिगंबर, खेले मसाने में होरी” गीत की प्रस्तुति दी। वहीं सातवीं वाहिनी के दल में शामिल तरुणेन्द्र सिंह और उनके साथियों ने ”रंग लेके खेलते, गुलाल लेके खेलते” गीत गाकर समां बांध दिया।

पुलिस बैंड ने सुमधुर धुन से सभी को किया मंत्रमुग्ध

कार्यक्रम में पुलिस बैंड की सुमधुर धुनों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में पुलिस आईटीआई की टीम की शशि, महिमा, रूचि और साथियों ने देशभक्ति और होली पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही रेडियो शाखा डायल 100 कंट्रोल रूम के ही एएसआई प्रभात श्रीवंश ने कराओके पर होली के दिन दिल खिल जाते हैं गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में समारोह में प्रस्तुति देने वाले पुलिस बल के सभी लोक कलाकारों को डीजीपी सक्सेना ने पारितोषिक वितरित कर सम्मानित किया।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago