इंदौर

Liquor Shops :कितने में बिकी शराब दुकानें सरकार आज करेगी फैसला

इंदौर। नई शराब नीति में आहतों को बंद करने के शासन के निर्णय का सीधा असर शराब दुकानों पर क्या असर पड़ा है। इसका खुलासा आज होगा। दरअसल जिले की कुल 64 मदिरा समूहों में से 25 समूहों की दुकानों के लाइसेंस रिन्यू नहीं हुए है। आबकारी विभाग ने इसके लाटरी के माध्यम से आवंटन करने का निर्णय लिया था। आज बात का पता चलेगा कि कितनी दुकाने बिकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार पिछले साल इंदौर जिले की 64 समूहों की 173 दुकानें 1276 करोड़ रुपयों में नीलाम हुई थी। इस साल 10 प्रतिशत राशी अधिक लेकर पुराने लाइसेंस को ही नवीनीकरण करने के लिए कहा गया था। जिससे इंदौर जिले की सभी दुकाने करीब 1400 करोड़ के राजस्व में नीलाम करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन नवीनीकरण से बच गए 25 मदिरा एकल समूहों को लॉटरी के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया था। गुरुवार को इसके आवेदन की अंतिम तारीख थी। आज शुक्रवार को ठेके दे दिए जाएगें।

आबकारी अधिकारियों के अनुसार हर समुह में करीब तीन दुकान होती है। इस तरह से करीब जिले की करीब 75 दुकानों का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हुआ है। इधर सूत्रों का कहना है कि आहते बंद होने से ही दुकानों लायसेंस नवीनीकरण नहीं करवाए है। नई नीति के आने के बाद से ही इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही थी वर्तमान में दुकान चला रहे ठेकेदार या समुह अपनी दुकान का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं करवाएगें।

इसके अलावा 18 दुकानें नए नियम में धर्म स्थल, अस्पताल और स्कूलों के पास होने से दूर शिफ्ट भी हो जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। एक अप्रैल से शहर की 18 दुकानें दूर होगी। इधर शहर के कई इलाकों में रहवासी संगठनों शराब दुकानों का विरोध शुरू कर दिया है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 weeks ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 months ago