भोपाल

महिला महापौर हेल्पलाइन में 77 दिनों में शहर की महिलाओं ने 2965 शिकायतें दर्ज कराई

भोपाल। राजधानी में महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर निगम द्वारा दो जनवरी 2023 से महिला महापौर हेल्पलाइन की शुरुआत की गई थी । इसमें बीते 77 दिनों में शहर की महिलाओं ने 2965 शिकायतें दर्ज कराई हैं। मंगलवार को महापौर मालती राय ने हेल्पलाइन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता महिलाओं और संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या के निराकरण को लेकर चर्चा की। साथ ही उन्होंने बताया कि अब तक महिला महापौर हेल्पलाइन में 2921 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 44 शिकायतें विचारधीन हैं।

महापौर मालती राय ने की समीक्षा

महापौर मालती राय ने हेल्पलाइन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता महिलाओं और संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या के निराकरण को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अब तक महिला महापौर हेल्पलाइन में 2921 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 44 शिकायतें विचारधीन हैं।

कई शिकायतें ऐसी भी हैं, जिनका निराकरण नहीं होने पर महिलाएं बार-बार महापौर हेल्पलाइन में शिकायत

हालांकि दावों के उलट इनमें कई शिकायतें ऐसी भी हैं, जिनका निराकरण नहीं होने पर महिलाएं बार-बार महापौर हेल्पलाइन में शिकायत कर रही हैं। ओल्ड सुभाष नगर स्थित जूनियर एमआइजी में रहने वाली सुमन मिश्रा ने बताया कि उनके पति सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनके पड़ोस में बाबू सालोमन नाम के व्यक्ति ने अवैध अतिक्रमण कर बहुमंजिला भवन बना लिया है। जिससे सुमन मिश्रा के घर में बाबू सालोमन के घर का सीवेज बहकर पहुंचता है। ये शिकायत उन्होंने तीन बार महापौर हेल्पलाइन में की थी, नगर निगम के अधिकारियों ने भी जानकारी लेने के लिए फोन किया, लेकिन निराकरण अब तक नहीं किया गया।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago