भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी आंकड़ों में 190 पुलिसकर्मी और पुलिसअधिकारियों पर दुष्कर्म के आरोप लगे। इसमें सबसे ज्यादा मामले ग्वालियर जिले के है। इसमें आरक्षक से लेकर अधिकारी तक शामिल है।कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के सवाल के जवाब में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा में लिखित जानकारी दी। इसके अनुसार इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर के 64 पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म के आरोप लगे है। इनमें सबसे ज्यादा मामले ग्वालियर में 28 और भोपाल में 15 केस दर्ज किए गए। भोपाल में सबसे ज्यादा कमला नगर थाने में सबसे ज्यादा 9 केस दर्ज हुए। इसमें चार में आरोपी दोषमुक्त हो गए है और बाकी मामले विचाराधीन है। इसके अलावा टीटी नगर थाने में दो, ऐशबाग, अशोका गार्डन, मिसरोद और हनुमानगंज थाने में एक-एक पुलिसकर्मी पर केस दर्ज किया गया। इंदौर में 15 और जबलपुर में 6 केस दर्ज हुए है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं, प्रदेश में वर्ष 2010 से 2022 के बीच 45 एनकाउंटर हुए हैं। इनमें से 42 एनकाउंटर सिर्फ ग्वालियर जिले के हैं। इसी अवधि में हवालात में 13 मौत हुई है। वहीं, 31 लोगों ने हवालात में आत्महत्या की है।
प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के 62 डॉक्टरों की शिकायत लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू को की गई है। इसमें 26 शिकायत लोकायुक्त और 36 ईओडब्ल्यू को गई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जानारी दी कि लोक अभियोजन के दो प्रकरण पेंडिंग है। इसमें सुल्तानिया महिला चिकित्सालय के तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज बेदी और रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज के आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अलख प्रकाश शामिल है।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…