भोपाल

महिला महापौर हेल्पलाइन में 77 दिनों में शहर की महिलाओं ने 2965 शिकायतें दर्ज कराई

भोपाल। राजधानी में महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर निगम द्वारा दो जनवरी 2023 से महिला महापौर हेल्पलाइन की शुरुआत की गई थी । इसमें बीते 77 दिनों में शहर की महिलाओं ने 2965 शिकायतें दर्ज कराई हैं। मंगलवार को महापौर मालती राय ने हेल्पलाइन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता महिलाओं और संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या के निराकरण को लेकर चर्चा की। साथ ही उन्होंने बताया कि अब तक महिला महापौर हेल्पलाइन में 2921 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 44 शिकायतें विचारधीन हैं।Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महापौर मालती राय ने की समीक्षा

महापौर मालती राय ने हेल्पलाइन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता महिलाओं और संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या के निराकरण को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अब तक महिला महापौर हेल्पलाइन में 2921 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 44 शिकायतें विचारधीन हैं।

कई शिकायतें ऐसी भी हैं, जिनका निराकरण नहीं होने पर महिलाएं बार-बार महापौर हेल्पलाइन में शिकायत

हालांकि दावों के उलट इनमें कई शिकायतें ऐसी भी हैं, जिनका निराकरण नहीं होने पर महिलाएं बार-बार महापौर हेल्पलाइन में शिकायत कर रही हैं। ओल्ड सुभाष नगर स्थित जूनियर एमआइजी में रहने वाली सुमन मिश्रा ने बताया कि उनके पति सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनके पड़ोस में बाबू सालोमन नाम के व्यक्ति ने अवैध अतिक्रमण कर बहुमंजिला भवन बना लिया है। जिससे सुमन मिश्रा के घर में बाबू सालोमन के घर का सीवेज बहकर पहुंचता है। ये शिकायत उन्होंने तीन बार महापौर हेल्पलाइन में की थी, नगर निगम के अधिकारियों ने भी जानकारी लेने के लिए फोन किया, लेकिन निराकरण अब तक नहीं किया गया।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago