दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मालीवाल को कार से 10-15 मीटर तक घसीटा गया। यह घटना करीब 3.11 बजे एम्स गेट 2 के सामने हुई। दिल्ली के दक्षिण जिला की DCP चंदन सिंह ने कहा कि आज हौज खास थाने में एक कॉल आई, एक महिला को एक कार वाले ने गलत इशारे किए और 10-15 मीटर तक घसीटा। स्वाति मालीवाल ने पुलिस में लिखित शिकायत की। संगम विहार के रहने वाले आरोपी 47 साल के हरीश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसकी कार भी जब्त कर ली गई है।
शख्स ने स्वाति को कार में बैठने के लिए कहा तो स्वाति ने मना कर दिया तो आरोपी चला गया, लेकिन फिर से यू-टर्न लेकर सर्विस लेन होते हुए वापस आ गया । शख्स ने फिर से स्वाति को कार में बैठने के लिए कहा स्वाति ने फिर से मना किया और वह आरोपी को पकड़ने के लिए ड्राइवर सीट की तरफ गई और उन्होंने खिड़की से हाथ डाला। इसी बीच आरोपी ने शीशा बंद कर लिया, जिससे स्वाति का हाथ फंस गया और आरोपी उन्हें घसीटते हुए 15 मीटर तक ले गया। घटना गुरुवार तड़के करीब 3 बजकर 11 मिनट पर एम्स के गेट नंबर-2 के अपोजिट साइड पर घटी।
स्वाति मालीवाल दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रियलिटी चेक कर रही थीं। इसी दौरान ये घटना घटी। उनकी टीम भी उनसे कुछ ही दूरी पर थी।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…