देश

जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ मारपीट, यही दिन देखने के लिए हम देश के लिए मेडल लाए थे

नई दिल्ली: WFI अध्यक्ष बृजभूषण पर एक्शन के लिए जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस में बुधवार देर रात झड़प हो गई। कुछ रेसलर्स को चोटें आई हैं। पहलवान राकेश यादव के सिर में चोट लगी, उन्हें इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहीं, विनेश फोगाट के भाई दुष्यंत का भी सिर फूट गया।लगातार 12 दिन से धरना दे रहे रेसलर्स ने गुरुवार को कहा कि यही दिन देखने के लिए हम देश के लिए मेडल लाए थे। हम सभी मेडल्स भारत सरकार को लौटा देंगे। महावीर फोगाट ने भी कहा कि वे अपना द्रोणाचार्य अवॉर्ड लौटा देंगे।

रेसलर संगीता फोगाट और साक्षी मलिक फूट-फूट कर रोने लगीं। इन्होंने हाथ जोड़े और कहा कि हमारी मदद करिए। विनेश ने बताया कि वो पलंग लेने जा रही थीं, इसी दौरान पुलिसकर्मी ने उनके साथ गाली गलौज और बदतमीजी की। विनेश ने रोते हुए कहा- क्या इसी दिन के लिए हम देश के लिए मेडल लेकर आए थे। बृजभूषण सुकून से सो रहे हैं और हम यहां लाठियां खा रहे हैं।

बजरंग पूनिया ने कहा कि अगर ऐसा ही सम्मान है, मेडल का तो हम उनका क्या करेंगे। इससे अच्छा तो हम नॉर्मल लाइफ जी लेंगे। बेहतर होगा कि हम मेडल को भारत सरकार को ही लौटा देंगे। जिस तरह से ये लोग धक्का मुक्की कर रहे हैं, तब इन्होंने नहीं समझा कि ये पद्मश्री भी हैं। देश की ऐसी स्थिति हो रही है कि महिला और बेटियां यहां रोड पर बैठकर न्याय की भीख मांग रही हैं और उन्हें कोई न्याय नहीं दिला रहा है। राजनीति से ऊपर उठकर यदि आप न्याय दिला पाएं तो देश आपका आभारी रहेगा।

बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं। यह प्रदर्शन भारतीय कुश्ती संघ(WFI) अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ हो रहा है। रेसलर्स का आरोप है कि अध्यक्ष ने रेसलर्स का यौन शोषण किया है। उन्हें पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाए। बृजभूषण पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पोस्को एक्ट और छेड़छाड़ के 2 केस दर्ज हो चुके हैं।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

22 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago