अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अभिरूप न्यायालय में शामिल हुईं। इस दौरान अमृता से पूछा गया कि, आपने नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें राष्ट्रपिता बताया। मेरा सवाल है कि अगर नरेंद्र मोदी राष्ट्रपिता हैं तो महात्मा गांधी कौन हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए अमृता फडणवीस ने कहा कि, ‘महात्मा गांधी हमारे देश के पिता हैं। नरेंद्र मोदी नए भारत के जनक हैं। यह मेरा दृढ़ मत है। अमृता फडणवीस ने कहा कि हमारे दो राष्ट्रपिता हैं, नरेंद्र मोदी वर्तमान नए भारत के और महात्मा गांधी तत्कालीन राष्ट्रपिता हैं।’ यह ‘अभिव्यक्ति वैदर्भीय लेखिका संस्था’ की ओर से मंगलवार को आयोजित ‘अभिरूप न्यायालय’ नाम के कार्यक्रम में अमृता फडणवीस ने यह बयान दिया।
अमृता फडणवीस ने आगे कहा, मैं ज्यादा राजनीतिक बयान इसलिए नहीं देती क्योंकि इससे मेरा और देवेंद्र जी, हम दोनों का नुकसान होता है। इसका फायदाएनसीपी या शिवसेना के ईष्यालु लोग दूसरे के कंधे पर बंदूक रख कर उठाते हैं।मैं उन्हें ज्यादा अहमियत नहीं देती।’मैं बहुत बोलती हूं ऐसी शिकायत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी की गई थी, यह सही है। पर मैं जैसी हूं, वैसी हूं। छवि बनाने के लिए मैं कोई बदलाव नहीं करती।’
अमृता फडणवीस ने इस कार्यक्रम में आगे कहा, ‘जो 24 घंटे राजनीति और समाज के लिए दे सकते हैं और जो इसके लाएक हैं, उन्हें ही मुख्यमंत्री होना चाहिए। देवेंद्र जी 24 घंटे समाज के काम के लिए देते हैं। मैं राजनीति के काम में अपना 24 घंटे नहीं दे सकती। इसलिए मेरी राजनीति में आने में कोई रुचि नहीं है।’
मालूम हो कि पहले भी , अमृता फडणवीस अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से विवादों में रही हैं। कुछ दिनों पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में विवाद छिड़ने के बाद अमृता फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि राज्यपाल दिल से मराठी व्यक्ति हैं और उन्होंने महाराष्ट्र आने के बाद मराठी भाषा सीखी।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…