चीन में कोविड का कहर,  ,फिर करोडो लोग हो सकते हैं संक्रमित

चीन में कोरोना प्रतिबंधों को खत्म करने के बाद मामलों में तेजी से उछाल देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हर रोज लगभग 10 हजार नए मामले आ रहे हैं। कोरोना वायरस से चीन में लगातार मौतें हो रही हैं। लाशों का ऐसा अंबार लगा है कि उन्हें दफन करने के लिए कब्रिस्तानों में जगह नहीं बची है। भीड़ इतनी ज्यादा है कि लोगों को अपने परिजनों को दफन करने के लिए एक दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। चीन में फैल रहे कोरोना की रफ्तार को देख कर विशेषज्ञ भी हैरान हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चीन के अधिकारियों के मुताबिक़ संक्रमण से केवल पाँच और सोमवार को दो मौतें

एनपीआर की रिपोर्ट कहती है कि चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 लाख हो सकती है, लेकिन चीन का मौजूदा आधिकारिक आँकड़ा इस संख्या से बेहद कम है। चीन के अधिकारियों के मुताबिक़ मंगलवार को संक्रमण से केवल पाँच और सोमवार को दो मौतें हुईं । दरअसल, चीन जिस तरह से कोरोना की मौत को माप रहा है वह तरीक़ा विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के विपरीत रहता है। चीन उन्हीं मौतों को कोविड से हुई मौत मान रहा है, जिनकी मौत सांस की बीमारी से हो रही है।

चीन में अंतिम संस्कार के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार

चीन 0 % कोविड पालिसी लागू करने वाला पहला देश था। चीन में कोविड पाबंदियों में ढील के बाद कोरोना ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में 95% तक इजाफा हुआ है। रिपोर्टो के मुताबिक कि कोविड मरीजों के लिए बेड और हेल्थ वर्कर कम पड़ गए हैं। फर्श पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। दवाएं नहीं मिल रही हैं। जिन मेडिकल स्टोर दवाये हैं, वहां लंबी लाइनें लग रही हैं। ऑक्सिजन का संकट भी गहराने लगा है। सोशल मीडिया के विडियो में दावा किया गया है कि रोज सैकड़ों मरीज दम तोड़ रहे हैं। अस्पतालों में शव रखने की जगह नहीं बची है। फ्यूनरल होम में अंतिम संस्कार के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रहीं हैं। अमेरिकी साइंटिस्ट और महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने चेताया है कि 90 दिन में चीन की 60% आबादी यानी करीब 80 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। करीब 10 लाख मौतों की आशंका है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago