भोपाल । जेबीटीएस साइडिंग बीना से पहली बार फ्लाई ऐस का एक रेक अल्ट्राटेक सीमेंट साइडिंग शम्भूपुरा भेजा गया। भोपाल मण्डल द्वारा रेलवे के जरिये ज्यादा से ज्यादा माल लदान को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों से संपर्क साध कर उन्हें इस ओर आकर्षित करने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप माल लदान से जुड़े व्यापारी अपने माल को रेलवे के जरिये परिवहन करने में रुचि ले रहे हैं।
इसी कड़ी में दिनांक 21.12.2022 को मण्डल के जेबीटीएस साइडिंग, बीना से पहली बार मालगाड़ी के 58 डिब्बों (वैगन) के एक रेक में 4033 टन फ्लाई ऐस लोड कर अल्ट्राटेक सीमेंट साइडिंग शंभूपुरा भेजा गया। इससे रेलवे को रुपये 18.00 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। भोपाल मण्डल के जेबीटीएस साइडिंग से फ्लाई ऐस के परिवहन का यह पहला रेक है। यहाँ से पार्टी द्वारा इसी प्रकार 10 इंडेंट प्रतिमाह लगाने का आश्वाशन दिया गया है। जिससे प्रतिमाह लगभग रुपये 2.00 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।
मण्डल रेल प्रबंधक श्री सौरभ बंदोपाध्याय ने भोपाल मण्डल के बिजनेस डेवलपमेन्ट यूनिट को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विदित हो कि रेलवे के जरिये माल परिवहन के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा लागू की गई आकर्षक प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी माल परिवहन से जुड़े सभी व्यापारियों को दी जा रही है और प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठाते हुए उन्हें अधिक से अधिक माल रेलवे के जरिये परिवहन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…