बॉलीवुड के मेगास्टार Amitabh Bachchan फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए घायल, पसली में लगी चोट

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी फिल्म ‘प्रोजेक्ट-K’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए चोटों की जानकारी दी। उन्हें पसली में चोट लग गई है। अमिताभ बच्चन अभी डॉक्टर्स को निगरानी में है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज हुआ है, जहां उनका सीटी स्कैन हुआ है। डॉक्टर्स ने जांच करने के बाद उन्हें घर भेजा है और आराम करने की सलाह दी है। वहीं हादसे के बाद शूटिंग रद्द कर दी गई है। ये भी सामने आया है की उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिसके लिए उन्हें दवाइयां दी गई है। बता दें कि’प्रोजेक्ट के’ का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। यह एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली है।

इस हादसे के बारे में खुद अमिताभ बच्चन ने जानकारी दी है। अमिताभ अभी मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन प्रभास की फिल्म “प्रोजेक्ट ए’ की शूटिंग कर रहे थे। एक एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में चोट आर्ई है। हैदराबाद में चेकअप के बाद अमिताभ को मुंबई भेजा गया।

अमिताभ ने लिखा- जलसा पर फैंस से नहीं मिल पाऊंगा

अमिताभ ने लिखा हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी। यह हादसा एक एक्शन शॉट के समय हुआ। उनकी पसली में चोट आई है। एक्टर ने लिखा, ‘रिब केज में मांसपेशी फट गई है। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है। 

​​​​​​अमिताभ ने लिखा, काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे। जब तक मैं ठीक नहीं हो जाता, तब तक के लिए सारा कामकाज बंद कर दिया गया है। मैं जलसा में आराम कर रहा हूं। जरूरी चीजों के लिए ही थोड़ा बहुत चलूंगा।

उन्होंने लिखा, मेरे लिए यह कहना काफी मुश्किल है पर मैं जलसा के गेट पर अपने चाहने वालों से नहीं मिल पाऊंगा तो वो ना आएं। आप उन लोगों को भी यह बात बता दें, जो जलसा आने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा बाकी सब ठीक है।

 

 

 

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago