Categories: देश

पटना में पूर्व CM राबड़ी देवी के घर CBI का छापा

पटना। एक बड़े घटनाक्रम के तहत बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के घर सोमवार को अचानक सीबीआई पहुंची है। जिस समय सीबीआई के अधिकारी पहुंचे राबड़ी घर पर ही मौजूद थीं। घटनास्थल पर सीबीआई की तीन गाड़ियां मौजूद हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक बिहार के राबड़ी के पुत्र और बिहार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस समय विधानसभा में मौजूद हैं। राबड़ी देवी बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री हैं और राजद सुप्रीमो और पूर्व सीएम लालू यादव की पत्नी हैं। कहा जा रहा है कि सीबीआई के पहुंचने के कुछ समय पहले ही तेजस्वी विधानसभा के लिए निकले थे।

हालांकि इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि मिली जानकारी के अनुसार राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई के 12 अधिकारी पहुंचे हैं। जो उनसे पूछताछ कर रहे हैं। बताते चले कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने (Land For Job Scam) के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई की छानबीन शुरू हो गई है। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव छापे के समय घर पर ही मौजूद हैं।

उल्लेखनीय है कि मई 2022 में भी राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की टीम पहुंची थी। उस समय राबड़ी देवी से सीबीआई ने जानकारी ली थी।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago