Categories: खेल

36 साल बाद अर्जेंटीना का फीफा फुटबाल विश्वकप पर कब्ज़ा, फ्रांस को हराकर रच दिया इतिहास

रोमांचकारी फाइनल मुकाबले में फ्रांस को हरा अर्जेंटीना ने 36 साल बाद फ़ुटबाल विश्वकप अपने नाम किया। लियोनेल मेसी का अपना आखिरी विश्वकप में खिताब जीतने का सपना पूरा हो गया। अर्जेंटीना की टीम फीफा विश्वकप 2022 में चैम्पियन बन गई है। उसने फाइनल में शानदार खेल दिखाया और फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में शानदार अंदाज में 4-2 से हराया। लुसैल स्टेडियम में खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा, जो निर्धारित समय तक 2-2 से बराबरी पर रहा था।

रोमांचकारी मैच में मेसी ने 2 और एम्बाप्पे ने 3 गोल

मैच में किलियन एम्बाप्पे ने गोलों की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने तीनों गोल 80वें (पेनल्टी), 81वें और 118वें (पेनल्टी) मिनट में किये लेकिन इसके बावजूद एम्बाप्पे अपनी टीम को चैम्पियन नहीं बना सके। जबकि लियोनेल मेसी ने मुकाबले में दो गोल दागे। यह दोनों गोल 23वें (पेनल्टी) और 108वें मिनट में आए. अर्जेंटीना के लिए एक गोल एंजेल डि मारिया ने 36वें मिनट में दागा।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

10 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago