जितनी लोकप्रियता शिवराज सिंह चौहान की है,उतनी किसी की भी नहीं : गौतम गंभीर

सीहोर। सांसद और मशहूर क्रिकेटर गौतम गंभीर रविवार को सीहोर के सलकनपुर धाम पहुंचे। जहां उन्होंने देवी दर्शन किए। वे रेहटी में दशहरा खेल मैदान पर आयोजित प्रेमसुंदर क्रिकेट टुर्नामेंट में शामिल होने रहेटी आए। भोपाल से हेलिकाप्टर से पहले सलकनपुर पहुंचे और वहां मां विजयासन के दर्शन कर रेहटी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं साढ़े तीन साल से राजनीति में हूं। कई जगह गया, नेताओं की लोकप्रियता देखी। इस बीच आपके सीएम  (शिवराज सिंह) की लोकप्रियता के चर्चे भी सुने, लेकिन आज देख भी लिया। जितनी लोकप्रियता शिवराज सिंह चौहान की है। उतनी किसी की भी नहीं। एक और बात मैं कहना चाहता हूं कि आपके सीएम की तरह हमारे दिल्ली के सीएम होते तो अब तक हमारे प्रदेश की तस्वीर ही बदल जाती।

दर्शकों से खचाखच स्टेडियम मे दस हज़ार से अधिक दर्शक मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व क्रिकेट व गौतम गंभीर, साधना सिंह चौहान खुली जीप मे स्टेडियम मे बैठे दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। सभी दर्शकों ने मोबाइल टार्च  जला कर कर स्वागत किया जिससे  स्टेडियम  रोशनी से जगमगा उठा।

प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मैच बुधनी सिटी यूनाइटेड ने 76 रनों से जीता। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद श्री गौतम गंभीर ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 weeks ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 months ago