अन्य समाचार

खरगौन में गणगौर पूजा के दौरान साबूदाने की खिचड़ी खाने से 65 लोग बीमार

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऊन गांव में चल रहे गणगौर उत्सव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भंडारे की खिचड़ी खाने से बड़ी संख्या में बच्चों सहित अन्‍य लोग बीमार पड़ गए। गणगौर उत्सव के दौरान माता के विसर्जन के भंडारे में साबूदाने की खिचड़ी खाने से 65 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे। एक साथ बड़ी संख्या में मरीजों को उल्टी दस्त की शिकायत की खबर मिलने से हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल में अफरा तफरी मच गई और करीब साढ़े 12 बजे सभी डॉक्टरों को ड्यूटी पर बुला लिया गया।

ग्रामीणों ने ऊन गांव में फूड पॉयजनिंग की जानकारी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को दी।  कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ डीएस चौहान डॉक्टरों की टीम के साथ ऊन पहुंच गए। हालांकि, ऊन अस्पताल में उल्टी दस्त के शिकार करीब 65 मरीजों में से प्राथमिक उपचार के बाद 35 मरीजों को देर रात ही छूट्टी दे दी गई।  अब 15 पीड़ि‍त लोगों का ऊन के अस्पताल में और 15 पीड़ि‍त मरीजों का उपचार खरगोन के जिला अस्पताल में किया जा रहा है। खरगोन में भर्ती मरीजों में करीब एक दर्जन बच्चे भी शामिल हैं। जिला मुख्यालय से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने ऊन से 15 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए खरगोन रेफर किया है। इन सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अमरसिंह चौहान ने बताया कि 15 मरीजों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। करीब 35 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

 

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago