विदेश

America School Shooting: गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, टेनेसी के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग 3 बच्चों समेत 7 की मौत

नैशविले । अमेरिकी स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं नहीं थम रही हैं। ताजा घटना में नैशविल के एक स्कूल में महिला ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें 3 बच्चों समेत 7 लोगों की पहचान हो गई है। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में हमलावर को ढेर कर दिया है। साथ ही मृतकों की पहचान भी हो चुकी है। खास बात है कि टेक्सस समेत अमेरिका के कई क्षेत्रों से स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आ चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोमवार को हुई घटना में 3 बच्चे और 3 अधेड़ मारे गए हैं। इनमें एवलिन डिकहॉस, हैली स्क्रग्स और विलियम किनी (सभी की उम्र 9 साल) और 61 वर्षीय सिंथिया पीक, 60 वर्षीय कैथरीन कूंस और 61 साल के माइक हिल शामिल हैं। माना जा रहा है कि हमलावर नैशविले के इसी स्कूल की पूर्व छात्रा रह चुकी है। गोलीबारी के दौरान स्कूल में नर्सरी से लेकर छठी कक्षा तक के लगभग 200 छात्र मौजूद थे।

पुलिस को कोवेनेंट स्कूल में गोलीबारी की जानकारी सुबह 10:30 बजे मिली। मेट्रोपॉलिटन नैशविल पुलिस डिपार्टमेंट के प्रवक्ता डॉन एरॉन ने बताया कि गोलीबारी इतनी तेज थी कि अधिकारी उसकी आवाज सुन सकते थे। उन्होंने बताया कि हमलावर के पास कम से कम दो सेमी ऑटोमैटिक राइफल और हैंडगन थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 सदस्यीय दल ने उसे ढेर कर दिया।

गोली लगने से घायल हुए तीन बच्चों को मुनरो कैरल जूनियर चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में दाखिल किया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। खास बात है कि अमेरिका में स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं नई नहीं हैं, लेकिन इनमें महिला हमलावरों का शामिल होना सामान्य नहीं है। साल 1966 से लेकर अब तक हुईं 191 ऐसी घटनाओं में केवल 4 में हमालवर महिला रही है।

मास शूटिंग की दिल दहलाने वाली 5 घटनाएं

1. अमेरिका के इंडियाना में 18 जुलाई को ग्रीनवुड पार्क मॉल में फायरिंग की घटना हुई। मास शूटिंग के दौरान 10 लोग गोलीबारी का शिकार हुए. इनमें से 3 की मौत हो गई।

2. कैलिफोर्निया के दक्षिणी हिस्से में हाउस पार्टी के दौरान 11 जुलाई को हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस घटना में एक महिला समेत 5 लोगों को गोली लगी, जिसमें से 3 को जान गंवानी पड़ी।

3. अमेरिका में 4 जुलाई को 246वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था। इस दौरान शिकागो के इलिनॉय के हाईलैंड पार्क में परेड का आयोजन किया गया। यहां अचानक फायरिंग होने लगी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. इसके ठीक अगले ही दिन 5 जुलाई को इंडियाना के ब्रेइंडियाना के गैरी इलाके में फायरिंग के चलते 3 लोगों की जान चली गई।

4. ओकलाहोमा के टुलसा में 1 जून को एक शख्स अस्पताल की बिल्डिंग में घुस गया और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।घटना में 4 लोगों की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावार ने खुद की भी जान ले ली।

5. सबसे ज्यादा खतरनाक घटना 15 मई को अमेरिका के टेक्सास में सामने आई।जब उवाल्डे शहर में 18 साल के लड़के ने स्कूल में घुसकर गोलियां बरसाईं और 19 छात्रों समेत 23 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में 3 शिक्षक भी अपनी जान गंवा बैठे।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago