भोपाल

भोपाल के मंत्रालय भवन में लगी भीषण आग, जीतू पटवारी का हमला -यह भ्रष्टाचार का पाप छिपाने की आग

भोपाल । राजधानी भोपाल में स्थित वल्लभ भवन ( मंत्रालय भवन) में भीषण आग लग गई।   तेज हवा के कारण आग चौथी, पांचवीं और छठवीं मंजिल पर भी पहुंच गई।  इस दौरान दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने में जुटी हुई है। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, तुरंत अफरा तफरी मच गई और लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। आग लगने की खबर घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगी है। उन्होंने कहा कि मैंने खबर के आधार पर कलेक्टर और मुख्य सचिव से इसकी निगरानी के लिए कहा है और जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा है। मोहन यादव ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। यह घटना दोबारा ना हो, इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

बता दें कि मंत्रालय में मुख्यमंत्री का कार्यालय भी होता है। इसे वल्लभ भवन के नाम से जाना जाता है। पांचवें मंजिल पर मुख्यमंत्री का ऑफिस होता है। इसके पहले जून 2023 में मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन में आग लगी थी। यहां भी कई महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें जलकर खाक हो गई थी।

जीतू पटवारी का सरकार पर हमला

जीतू पटवारी ने कहा कि वल्लभ भवन में भाजपा सरकार ने आग लगवाई है। उन्होंने पूछा कि इसके पहले चार बार आग क्यों लगी और दोषी कौन थे? किस विभाग की कौन सी फाइलें जलीं? पटवारी ने कहा कि पहले भी वल्लभ भवन और सतपुड़ा भवन में चार बार अलग-अलग जगह आग लगी है। आज तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई।


आग शिवराज और मोहन यादव की लड़ाई का नतीजा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर आग लगवाने का आरोप लगाया। सिंघार ने कहा कि पुरानी सरकार के भ्रष्टाचार छिपाने के लिए यह आग लगवाई गई है। इससे पहले सतपुड़ा भवन में भी इसलिए आग लगाई थी। सिंघार ने कहा कि यह आग शिवराज सिंह और मोहन यादव के बीच की लड़ाई का नतीजा है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago