भोपाल

दो दिवसीय BAPCCON 2024 राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

भोपाल। BAPCCON 2024 – 17 और 18 फरवरी को एनेस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर विभाग और ग्लोबल पेन स्कूल द्वारा ISA और ISCCM भोपाल सिटी शाखा के साथ एक राष्ट्रीय सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें देश भर से अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ,भोपाल, दिल्ली और मुंबई और यूपी के मेडिकल कॉलेजों के पीजी छात्र शामिल थे। देश के विभिन्न हिस्सों से 175 से अधिक पीजी छात्रों ने भाग लिया है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में सशक्त व्याख्यान, वाद-विवाद, पैनल चर्चाएँ हुई। मैकेनिकल वेंटिलेशन और यूएस जी निर्देशित क्षेत्रीय ब्लॉकों पर कार्यशालाओ का आयोजन हुआ जो क्षमता से अधिक भरी हुई थीं। पीजी छात्रों के लिए पोस्टर, पेपर और प्रश्नोत्तरी में उत्साहपूर्वक भागीदारी मिली।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम एलएनएमसी को प्रथम पुरस्कार मिला, पोस्टर प्रतियोगिता में डी वाई पाटिल, मुंबई के डॉ. सर्वेश मिश्रा को प्रथम पुरस्कार मिला, पेपर प्रस्तुति में एम्स, भोपाल की डॉ. सुरुचि रिछारिया को प्रथम पुरस्कार मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Bhopal Anesthesia Pain And Critical Care के डॉ. नूपुर चक्रवर्ती, डॉ. रूपेश जैन ने प्रबंधन को उनके निरंतर प्रोत्साहन और समर्थन के लिए, कार्यशाला लॉजिस्टिक्स के लिए रेडियोलॉजी विभाग की सलाह के लिए ,डीन मैडम और सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने में उनके संयुक्त प्रयास के लिए सभी विभाग के संकाय और पीजी छात्रों का आभार व्यक्त किया ।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago