भोपाल

हमीदिया अस्पताल में रेबीज की वैक्सीन फेल, कुत्ते के काटने से 4 साल के बच्चे की 15 दिन बाद मौत

भोपाल।  भोपाल में कुत्तों का आतंक जारी है।  कुत्ते के काटने के 15 दिन बाद 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। परिवार ने बताया कि बच्चा अजीब हरकतें करने लगा था। बेहोश हो जाने पर सोमवार रात को अस्पताल ले गए।लगातार कई मरीज कुत्ते के काटने से अस्पताल पहुंच रहे हैं । डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित आशिमा इलाके के पास करीब 15 दिन पहले एक 4 साल के बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। जिस बच्चे को कुत्ते ने काटा उसकी मां कंस्ट्रक्शन में काम करती है। बच्चा भी साथ में ही था। तभी अचानक से एक कुत्ते ने आकर काट लिया। मां ने मामा के साथ मिलकर बच्चे को हमीदिया अस्पताल ले गए। अस्पताल में बच्चा 4 दिन भर्ती रहा और तबीयत में सुधार होने के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई।बच्चे का नाम सुलेमान है। सुलेमान की अस्पताल से डिस्चार्ज होने के एक हफ्ते बाद फिर से तबीयत खराब हुई और शरीर ठंडा पड़ गया। इसके साथ ही सुलेमान ने अजीबो गरीब हरकत करना शुरू कर दिया। परिजन सुलेमान को देखकर भयभीत हो गए और उसे दोबारा अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि सुलेमान का पूरा ट्रीटमेंट हो चुका है।

हमीदिया अस्पताल में रेबीज की वैक्सीन फेल

कुत्ते के काटने के बाद मां और मामा तुरंत सुलेमान को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर सुलेमान को वैक्सीन लगाई गई और 4 दिन भर्ती रखा गया। इसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि वह पूरी तरह से ठीक हो गया है और उसकी छुट्टी कर दी गई। मामा एरियल जोजो बताया कि 7-8 दिन बाद सुलेमान की दोबारा से तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी तबीयत बिगड़ने देख हम लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए। उसे तेज सर्दी लग रही थी। वह चलते हुए पंखे से डर रहा था और अजीब-अजीब बातें कर रहा था। इसके अलावा लगातार रोता भी रहता था।

22 जनवरी की रात को अचानक हुआ बेहोश

सुलेमान के मामा एरियल जोजो ने बताया कि 22 जनवरी को सुलेमान चलते-चलते अचानक से गिर गया। कुछ ही देर में उसका शरीर ठंडा पड़ने लगा और रात करीब 9 बजे वह बेहोश हो गया। बेहोश होते देख हम उसे एम्स अस्पताल लेकर पहुंच गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

 

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago