मुंबई । धारावाहिक ‘अनुपमा’ फेम एक्टर नीतेश पांडे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से पूरी मनोरंजन की दुनिया सकते में आ गई है। मनोरंजन जगत के लिए यह सप्ताह दुखद बन गया है।पहले आदित्य सिंह राजपूत फिर वैभवी उपाध्याय और अब नीतेश पांडे के निधन की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत को हिला दिया है। जाहिर है कि प्रतिभाशाली अभिनेताओं का यूं अलविदा कहना फैंस और टीवी सेलेब्स को परेशान कर रहा है। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता नीतेश पांडे ने आज 51 साल की उम्र में अन्तिम सांस ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!17 जनवरी 1973 को नीतेश पांडे का जन्म हुआ था। एक्टिंग के शौकीन नीतेश ने 1990 में थिएटर से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। वे ‘मंजिले अपनी अपनी’, ‘अस्तित्व एक प्रेम कहानी’, ‘साया’, ‘जूस्तजू’, ‘दुर्गेश नंदिनी’ जैसे शोज में अहम किरदार में नजर आए थे। वे रुपाली गांगुली के फेमस शो ‘अनुपमा’ में धीरज कपूर के किरदार में नजर आए थे। नीतेश अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते थे। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस अश्विनी कलेसकर से 1998 में शादी की थी और साल 2002 में ये दोनों अलग हो गए थे।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…