देश

Pahalgam Terror Attack : अमित शाह पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ित परिवारों से मिले, हमला स्थल का किया दौरा

Jammu Kashmir Pahalgam Terror Attack Live: कश्मीर घाटी फिर से लाल हो गई। आतंकवादियों ने मंगलवार को किए कायराना हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है। एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा को बीच में छोड़कर लौट रहे हैं। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मंगलवार को ही घाटी पहुंच गए थे। आतंकियों ने यह हमला ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में किया था। इधर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भी पेरू यात्रा के बीच ही भारत लौटने की खबरें हैं।

आतंकियों ने किसी को भी नहीं छोड़ा और महिलाओं और बुजुर्गों समेत सैलानियों पर गोलीबारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चश्मदीदों ने सुरक्षाबलों को बताया है कि सेना की वर्दी में दो से तीन लोग आए थे और बैसरन में वादियों का मजा ले रहे सैलानियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पीएम मोदी दिल्ली लौटकर कैबिनेट बैठक कर सकते हैं।

शाह, पर्यटकों पर हुए हमले के कुछ घंटे बाद श्रीनगर पहुंचे और हवाई अड्डे से सीधे राजभवन पहुंचे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात ने गृह मंत्री के आगमन पर उन्हें जानकारी दी। इस समय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक तपन डेका मौजूद थे। उसके बाद, शाह ने सेना, सीआरपीएफ और पुलिस सहित सुरक्षा अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

 

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago