देश

पाकिस्तान से लौटने वाली अंजू खुफिया एजेंसियों की रडार पर , गांव वाले बोले- यहां आती है तो उसे घुसने नहीं देंगे….

ग्वालियर। पाकिस्तान से लौटने वाली अंजू को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं । अंजू वाघा बॉर्डर से होते हुए पाकिस्तान से आई थी। इसके बाद वह दिल्ली पहुंची। जहां पूछताछ की गई। अब अंजू को राजस्थान पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। अंजू के खिलाफ पति अरविंद ने भिवाड़ी में FIR दर्ज कराई थी, जिसको लेकर भी जांच चल रही ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पाकिस्तान जाकर नसरुल्ला से निकाह कर फातिमा बनी अंजू वापस भारत आ चुकी है । भारत लौटने के बाद अंजू से सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की ।

परिजन बोले- हमारी बेटी मर चुकी

गांव वालों के अलावा खुफिया एजेंसियां बौना गांव में अंजू के पिता और परिजन पर भी नजर रख रही हैं। दरअसल गांव वाले मान रहे हैं कि अंजू का हिंदुस्तानी पति अरविंद उससे नाता नहीं रखने की दलीलें दे रहा है। हो सकता है पति और बच्चों तक पहुंचने के लिए अंजू मायके वालों से मदद मांगे। हालांकि बौना गांव निवासी गयाप्रसाद भी अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद बोल चुके हैं कि उनके लिए बेटी मर चुकी है।

पाकिस्तान जाने से आक्रोश में लोग

अंजू की वापसी से बौना गांव (डबरा, टेकनपुर ) के लोग आक्रोश में हैं। उनकी नजर में अंजू के पिता इसी गांव में रहते हैं। इसलिए गांव का नाम अंजू से जुड़ा है। पाकिस्तान जाकर अंजू ने गांव को बदनाम किया है। अगर अंजू यहां आती है तो उसे घुसने नहीं देंगे।

इन बिंदुओं पर निगरानी

अंजू की अचानक वापसी से एजेंसियां हैरान हैं। नसीरउल्लाह की बेगम बनने के लिए अंजू को पाकिस्तान में फ्लैट व पैसा उपहार में मिला था। वहां नामी गिरामी लोगों के साथ उसका उठना-बैठना था। फिर अचानक अंजू क्यों लौटी, यह बड़ा सवाल है। खैबर पख्तूनख्वा के ऊपर दीर में 6 महीने में अंजू मायके और ससुराल पक्ष के किन लोगों से संपर्क में थी। खैबर पख्तूनख्वा के जिस इलाके में अंजू थी, वहां आतंकवादी कैंप हैं और हनी ट्रैप की ट्रेनिंग दी जाती है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago