भोपाल

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रेन बसेरों में रहने वाले लोगों के लिए आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

भोपाल। राजधानी के विभिन्न रेन बसेरे में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 6 दिसंबर को किया गया । रेन बसेरे में रहने वाले लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए यह शिविर देर रात तक संचालित किए गए। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन रेन बसेरा शाहजहानी पार्क एवं रेन बसेरा हमीदिया अस्पताल में किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिविर में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, नेत्र रोग, त्वचा रोगों ,नाक कान गला रोगों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गई । साथ ही लोगों की निशुल्क पैथोलॉजी जांचें भी गई।स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा चिकित्सकों नर्सिंग ऑफिसर एवं फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगाई गई है ।

एक दिवस पूर्व ही मुख्यमंत्री  द्वारा भोपाल के रेन बसेरों का निरीक्षण कर यहां रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे । इस दौरान कलेक्टर भोपाल  आशीष सिंह भी माननीय मुख्यमंत्री  के साथ थे। उनके मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैन बसेरा में रुकने वाले हितग्राहियों के जांच और उपचार के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि इस श्रृंखला में आज हमीदिया व यादगार ए शाहजहानी पार्क के रैन बसेरे में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जारी है । अन्य रैन बसेरों में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago