Categories: देश

जामिया में BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का ऐलान.. , यूनिवर्सिटी के सभी गेट बंद

दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनाई गई BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का ऐलान कर माहौल खराब करने को लेकर पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में लिया है। चीफ प्रॉक्टर की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है पुलिस के मुताबिक, वाकये को लेकर जामिया यूनिवर्सिटी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

जामिया के छात्रों ने कहा था कि वो बीबीसी की ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ डाक्यूमेंट्री दिखाएंगे। लेकिन जामिया विश्वविद्यालय ने उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया। हालांकि छात्र आज शाम 6 बजे गेट नंबर-8 पर डॉक्यूमेंट्री दिखाने पर अड़े रहे। इसके बाद जामिया में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। लॉन में और गेट पर बैठक तथा सभा की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं आयोजकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है।

जामिया प्रशासन की तरफ से जारी किए गए नोटिस के बावजूद बुधवार शाम 6 बजे गेट नंबर-8 पर MCRC लॉन में बीबीसी की प्रतिबंधित और विवादित डॉक्यूमेंट्री का आयोजन किया जा रहा था। जामिया विश्वविद्यालय ने इसको लेकर अनुमति नहीं दी थी।

2002 में गुजरात के गोधरा में तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक ट्रेन के कोच में आग लगा दी गई, जिसमें 59 लोग मारे गए थे। इसके बाद प्रदेश में तीन दिन की हिंसा के दौरान 1,000 से अधिक लोग मारे गए थे। आरोप है कि शुरू हुए दंगों को रोकने के लिए सरकार ने जान-बूझकर पर्याप्त उपाय नहीं किए। 2002 के दंगों के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर आधारित डॉक्यूमेंट्री पर सरकार ने प्रतिबंध लगाते हुए इसे सोशल मीडिया कंपनियों को हटाने के लिए कहा है। विपक्ष ने इस कदम की आलोचना की है.

पीएम मोदी की सरकार ने डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को ‘प्रोपेगेंडा पीस’ करार दिया है। गुजरात दंगों की जांच में उन्हें किसी भी गलत काम से मुक्त कर दिया गया है। पिछले साल, सुप्रीम कोर्ट ने हत्याओं से जुड़े एक मामले में उनकी रिहाई के खिलाफ अपील खारिज कर दी थी।

 

 

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago