तीन राज्य नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि त्रिपुरा में 16 फरवरी और मेघालय-नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे। मतगणना 2 मार्च को होगी, चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में क्रमश: 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को विधानसभा चुनाव का कार्यकाल खत्म हो रहा है। तीनों राज्यों में 60-60 सीटें हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वोटर लिस्ट तैयार
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि वोटर लिस्ट पब्लिश हो गई हैं। तीनों राज्यों में महिला वोटरों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि नागालैंड में 2,315, मेघालय में 3,482 और त्रिपुरा में 3,328 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। स्कूलों में बने सभी बूथों पर टॉयलेट्स, बिजली और बैठने के लिए कुर्सी-टेबल बनवाए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक 50% पोलिंग बूथ पर वेब कास्टिंग की जाएगी।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…