New Year 2023 का शुभारंभ सर्वार्थ सिद्धि योग शिव योग और अश्विनी नक्षत्र

New Year 2023 का शुभारंभ सर्वार्थ सिद्धि योग शिव योग और अश्विनी नक्षत्र के साथ होने जा रहा है। नए साल की की शुरुआत में तीन अद्भुत संयोग भी बन रहे हैं। इस दिन मकर राशि में शनि बुध और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग रहेगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि ग्रहों और नक्षत्रों की ऐसी स्थिति साल की शुरुआत में लोगों को ऊर्जावान बनाएगी। नववर्ष में दो सूर्यग्रहण व दो चंद्रग्रहण पड़ेंगे। हिन्दू वर्ष में इस बार मलमास सहित सावन के दो माह मिलाकर कुल 13 महीने होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंद्र ग्रहण
ज्योतिषीय पंचांग के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई शुक्रवार को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर रविवार को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

162 सर्वार्थ सिद्धि योग
नव वर्ष में सर्वार्थ सिद्धि योग सबसे ज्यादा जनवरी में 16 बार बनेगा वर्ष 2023 में कुल 162 सर्वार्थ सिद्धि योग होंगे। इसके अलावा 143 रवि योग 33 अमृत सिद्धि योग का भी संयोग बनेगा। 14 पुष्य योग (नक्षत्र) होंगे। मार्च और दिसंबर के महीने में दो बार पुष्य योग बनेगा। सबसे ज्यादा रवि योग मार्च अप्रेल जुलाई और दिसंबर में 14-14 बार बनेंगे। वहीं सर्वाधिक अमृत सिद्धि योग अप्रेल में छह बार रहेगा।

हिन्दू वर्ष 13 माह का  
2023 में ही पडऩे वाला हिन्दू वर्ष विक्रम संवत 2080 मलमास वाला साल होगा और सावन माह दो माह का रहेगा। 19 साल बाद ये संयोग फिर से लौट रहा है जब सावन दो महीने का होगा। हर तीन साल पर एक अतिरिक्त मास होता है जिसे अधिकमास या मलमास के नाम से जानते हैं। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। श्रावण मास के दौरान अधिकमास पड़ रहा है इसलिए उस दौरान पूजा-अर्चना करने से भगवान हरि के साथ ही भोलेनाथ की कृपा बरसेगी।

विवाह के  63 शुभ मुहूर्त
ज्योतिर्विद के अनुसार  कि वर्ष 2023 में विवाह के कुल 63 शुभ मुहूर्त हैं। जनवरी में 15 16 18 19 25 26 27 30 और 31 जनवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। 6 7 8 9 10 12 13 14 15 16 17 22 23 और 28 फरवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। मार्च में विवाह मुहूर्त 1 5 6 9 11 और 13 को हैं। अप्रेल में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। जबकि 6 8 9 10 11 15 16 20 21 22 27 29 और 30 मई को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। 1 3 5 6 7 11 12 23 24 26 और 27 जून को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद जुलाई अगस्त सितंबर और अक्टूबर में कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। देवोत्थानी एकादशी के बाद 23 24 27 28 और 29 नवंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। वहीं 5 6 7 8 9 11 और 15 दिसंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago