Categories: भोपाल

Bhopal Litrature festival : समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ता ओनिर धर का भोपाल लिट फेस्ट (BLF) में समलैंगिकों (LGBTQ) के मुद्दों पर चर्चा विरोध प्रदर्शन के डर से रद्द

फिल्म निर्माता और समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ता ओनिर धर द्वारा भोपाल लिट फेस्ट (बीएलएफ) में समलैंगिकों (एलजीबीटीक्यू) के मुद्दों पर चर्चा को एक समूह द्वारा विरोध प्रदर्शन की धमकी के बाद रद्द कर दिया गया है।

आयोजन समिति के सदस्य लेखक-पत्रकार अभिलाष खांडेकर ने शनिवार को कहा, सरकारी सूत्रों ने बताया किया धर की उपस्थिति के कारण सुरक्षा व्यवस्था में दिक्कत पैदा हो सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है कि ऐसी स्थिति में किसी भी लेखक को दुख हो सकता है। हमें सरकारी सूत्रों ने बताया कि वे सुरक्षा कारणों से इस तरह के लेखक (धर) को भारत भवन में नहीं चाहते हैं क्योंकि इससे कार्यक्रम खराब हो सकता है।’’ बीएलएफ शुक्रवार को यहां सरकार द्वारा संचालित कला परिसर भारत भवन में शुरू हुआ। इसके पहले ही दिन धर को बोलना था।

लिट फेस्ट में अपना सत्र रद्द होने की जानकारी ‘माई ब्रदर… निखिल’ के निर्माता धर ने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हैरान और दुख की बात है कि जिस कार्यक्रम में मैं वास्तव में चर्चा करने की उम्मीद कर रहा था वह मुझे छोड़ना पड़ा। जाहिर है विरोध और हिंसा की धमकी देने वाला एक समूह था और पुलिस ने आयोजकों से कहा कि वे मेरी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकते। इसलिए उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया।’’

खांडेकर ने कहा कि उन्होंने पूरे उत्सव को रद्द करने के बजाय उनके सत्र को रद्द करना बेहतर समझा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं इसलिए हमने ओनिर धर को बीएलएफ में आमंत्रित किया। यहां तक कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में एलजीबीटीक्यू मुद्दे पर बात की है। पिछले साल शिमला में केंद्र द्वारा आयोजित लिट फेस्ट में भी इस विषय पर सत्र हुए थे।’’

खांडेकर ने कहा, ‘‘इसलिए जब हमें बताया गया कि भोपाल में उनकी सुरक्षा का सवाल उठ सकता है तो हमने धर से अनुरोध (रद्द करने के लिए सहमत होने के लिए) किया। किसी ने सुझाव दिया कि पुलिस को बुलाया जा सकता है लेकिन हमारा मानना है कि साहित्य उत्सव में पुलिस नहीं होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि आयोजक भोपाल को देश के साहित्यिक मानचित्र पर लाना चाहते हैं।

 

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago