मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी बनाने का किया ऐलान

मैहर। राजस्थान कांग्रेस में फूट की खबरें जहां सुर्खियों में है तो विधानसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से भी राजनीतिक उठापटक की खबरें आने लगी हैं। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को भी बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में विंध्य क्षेत्र के रीवा और शहडोल संभाग की सीटों पर चुनावी मुकाबला बेहद रोचक होगा। इस बार भाजपा, कांग्रेस के मुकाबले एक और नया दल विंध्य जनता पार्टी भी होगा। दोनों संभागों की 30 सीटों पर नए दल विंध्य जनता पार्टी ( VINDHYA JANTA PARTY ) यानी  के भाजपा प्रत्याशी भी चुनावी समर में ताल ठोकते नजर आएंगे।

तुम मुझे 30 दो मैं तुम्हें 2024 में विंध्य दूंगा – नारायण त्रिपाठी

सतना के मैहर से भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी ने  अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। विंध्य पुनरोदय और विंध्य प्रदेश के पुनर्गठन की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे  थे। मैहर में आयोजित विंध्य प्रीमियर लीग सीजन-2 के समापन समारोह के दौरान मैहर स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि 15 मई तक उनकी पार्टी अस्तित्व में आ जाएगी। उन्होंने कहा, ‘विंध्य की पार्टी का रजिस्ट्रेशन लगभग पूरा हो चुका है। 15 तारीख तक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। विंध्य की जनता से विंध्य पुनरोदय के संघर्ष में सहयोग- समर्थन का आह्वान करते हुए कहा, ‘ तुम मुझे 30 दो मैं तुम्हें 2024 में विंध्य दूंगा।  विंध्य के लोग तैयार हो जाएं। मन बना लें, तैयारी कर लें।  विंध्य के लोग अपने दल से चुनाव लड़ेंगे।’ गौरतलब है कि नारायण त्रिपाठी लंबे समय से अलग विंध्य प्रदेश की मांग करते आए हैं।

 

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी भाजपा से पहले कांग्रेस और सपा के टिकट पर भी चुनाव लड़कर चुके हैं। 4 बार के विधायक त्रिपाठी विंध्य के इलाके में काफी मजबूत हैं। 2014 लोकसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस में रहे त्रिपाठी ने 2016 के उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी इसके बाद वह दोबारा 2018 में कमल निशान पर जीते। नारायण त्रिपाठी की नजर विंध्य की 30 सीटों पर है। वह अलग विंध्य के मुद्दे को जोर-शोर से उठाकर यहां की अधिकतर सीटों को जीतने की कोशिश करेंगे।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago