नागरिकों को सुझाव से तैयार होगा Budget 2023-24 – वित्त मंत्री देवड़ा

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि देश की 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थ-व्यवस्था बनाने में मध्यप्रदेश का अधिकाधिक योगदान रहेगा। इसके लिये वर्ष 2023-24 का बजट बनाने में नागरिकों से भी सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने नागरिकों से प्रदेश की राजस्व आय में वृद्धि के सुझाव के साथ बजट को और अधिक लोक कल्याणकारी स्वरूप देने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में शासन एवं संबंधित संस्थानों में एक लाख से अधिक पदों की पूर्ति की जाना लक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत की अर्थ-व्यवस्था को वर्ष 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँचाने के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी 550 बिलियन डॉलर का योगदान देने के लिए संकल्पित है।

मंत्री  देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आर्थिक गतिविधियों के विस्तार के साथ रोजगार के नये अवसर दिये जा रहे हैं। प्रदेश के समग्र विकास और आम नागरिकों का जीवन खुशहाल बनाने, विकास की गति सतत् बनाये रखने, आधारभूत सुविधाओं का विकास और सभी वर्गों के कल्याण के लिये बजट निर्माण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें सभी नागरिकों की भागीदारी और उनकी महत्वाकांक्षाओं की अभिव्यक्ति होना चाहिए।

वित्त मंत्री ने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के वर्ष 2023-24 के बजट को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों से प्राप्त सुझावों, मार्गदर्शन, प्राथमिकताओं आदि से प्रदेश का बजट, सर्वांगीण विकास की दिशा में बढ़ाया गया एक अहम कदम साबित होगा।

MPMYGov द्वारा नागरिकों को सुझाव, मार्गदर्शन आमंत्रित किए गए हैं। सुझाव 26 जनवरी, 2023 तक उपलब्ध कराये जा सकते हैं। सुझावों के साथ अपना नाम, शहर, जिला पिनकोड भी अंकित करने का आग्रह किया गया है। मुख्य रूप से शिक्षा, रोजगार, कृषि, उद्योग, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, सड़क, अधोसंरचना, स्वास्थ्य, महिला-बाल विकास, सामाजिक कल्याण, राजस्व संग्रहण, प्रशासनिक सुधार एवं अन्य विषयों पर सुझाव आमंत्रित किये गये हैं।

Anand

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago