Makarsankranti 2023 – चाइनीज मांझा बेचने वालों पर होगी रासुका की कार्यवाही- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

मकर संक्रांति पर भारत को पतंगबाजी का इंतजार रहता है। पूरा आसमान मकर संक्रांति के दिन पतंगों से भर जाता है संक्रांति से पहले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने चाइनीज मांझा (Chinese Manjha) बेचने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कहीं भी अगर कोई चाइनीज मांझा बेचता हुआ पकड़ा गया तो उनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गृहमंत्री ने कहा 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मकार संक्रांति नजदीक है। चाइनीज मांझा बेचने वालों को सख्त लहजे में कहा कि हमने कल ही उज्जैन में चाइनीज मांझा बेचने वाले का घर जींमदोज किया है। अगर कोई इसे बेचने की सोचता भी है तो वो संभल जाए। चाइनीज  मांझा बेचने वालों पर रासुका (NSA) जैसी कार्रवाई भी हो सकती है। इसलिए संभल जाए।

उज्जैन में गिराया मकान
बता दें कि उज्जैन में एक व्यक्ति को प्रतिबंधित चायना डोर बेचते हुए चार दिन पहले गिरफ्तार किया था।  आरोपित के पास से भारी मात्रा में चायनीज डोर मिली थी। जिसके बाद पुलिस व नगर निगम की टीम ने आरोपित के अवैध मकान को जमींदोज कर दिया। पुलिस को मुकबिर से सूचना मिली थी कि आरोपित घर से इस मांझे को बेच रहा था।

चाइनीज मांझा कैसे होता है  खतरनाक
चाइनीज मांझे में 5 तरह के केमिकल और धातुओं का प्रयोग किया जाता है।  एल्युमिनियम ऑक्साइड और लेड का इस्तेमाल होता है। सभी चीज मिलती है तो धार वाला चाइनीज मांझा तैयार होता है।  जिसे कोई आम धागा काट नहीं सकता।  पतंगबाजी का शौक रखने वालों की ये पहली पसंद है।  ये मानसून के दौरान खराब भी नहीं होता है।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago