भोपाल। पिपलानी थाना इलाके में शुक्रवार शाम को चेकिंग कर रहे सिपाही की उस वक्त जान पर बन आई, जब उसने कांच पर काली फिल्म लगी एक कार को रोका। सिपाही चालक से कार साइड में लगाने की बात कह रहा था, तभी युवक ने फिल्मी स्टाइल में तेज रफ्तार से कार आगे बढ़ा दी। इससे सिपाही कार के बोनट पर टंगा रह गया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक के अमले ने बाइक से पीछा करते हुए करीब 300 मीटर दूर जाकर कार रोक ली। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है। उसके साथ कार में एक युवती भी बैठी हुई थी।
पिपलानी थाने ले जाकर दर्ज कराई एफआईआर
राहुल कार के सामने आया और ड्राइवर ने रफ्तार और बढ़ा दी। लिहाजा उछलकर राहुल बोनट पर चढ़ गया। बोनट पर राहुल के बैठे रहने के बाद भी कार चालक ने कार नहीं रोकी। इसी बीच वहां से गुजर रहे बुजुर्ग ने कार की बोनट पर पुलिसकर्मी को देखकर अपनी बाइक कार के सामने अड़ाने का प्रयास किया। कार चालक उन्हें भी टक्कर मारते हुए भागने लगा। लोगों ने पीछा कर कार चालक को रुकवाया। इसके बाद कार चालक को पिपलानी थाने ले जाकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…