भोपाल

ओरिएंटल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, गीक्स ऑफ़ गुरुकुल और राइज़ इन के सहयोग से मध्यप्रदेश का पहला ब्लॉकचेन हैकाथॉन आयोजित

भोपाल।  मध्यप्रदेश की तकनीकी शिक्षा को एक नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से, ओरिएंटल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स ने गीक्स ऑफ़ गुरुकुल के साथ साझेदारी की है, इस बार, यह सहयोग और भी सशक्त बनता है क्योंकि इसमें शामिल हो रहा है राइज़ इन (Rise In) – अमेरिका स्थित एक अग्रणी वेब 3 (Web3) शैक्षिक मंच, जो विश्वभर में ब्लॉकचेन शिक्षा को नया रूप दे रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विजेता को मिलेगा 25 डॉलर का पुरस्कार

हैकाथॉन में विभिन्न प्रदेशो से आये आई आई टीयन ने छात्र छात्राओ से, ब्लॉक चैन के माध्यम से विभिन्न प्रोजेक्ट्स बनवाये ,उनमे जो विजेता होगा उसे 25 डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा, इस पहल के सूत्रधार श्री चिंतन वत्स, राइज़ इन के भारत प्रमुख हैं, जो आईआईटी खड़गपुर से स्नातक हैं और शिक्षा क्षेत्र में पिछले 7 वर्षों से अधिक समय से छात्रों के उत्थान के लिए प्रभावशाली कार्य कर रहे हैं।

“इस अवसर पर श्री चिंतन वत्स ने कहा –”राइज़ इन में हमारा उद्देश्य है नवाचार की भावना को प्रज्वलित करना और छात्रों को अत्याधुनिक वेब3 ज्ञान से सशक्त बनाना। मध्यप्रदेश इस बदलाव के लिए तैयार है, और हमें इस यात्रा में एक उत्प्रेरक बनने पर गर्व है। ”

हैकाथॉन में कई आई आई टीयन सम्मिलित हुए जिनमें  नीरज साहू -को फाउंडर एंड मुख्य परिचालन अधिकारी,अजय कटाना  को फाउंडर एंड सी टी ओ, राज कुमार साहू  हेड एकेडेमिक्स , भूपेंद्र चौहान -आई-आई आई-टी नया रायपुर,  सुनील -आई- आई  टी –खड़गपुर,  इशिका -आई-आई टी-पलक्कड़,  कृष्णा दानी  -आई- आई  टी -खड़गपुर , जीतेन्द्र  आई- आई  टी -खड़गपुर, कृष्णा नाइक  आई- आई  टी -खड़गपुर ,  सत्यम  आई- आई  टी-धनबाद,  राज शेकर  -आई- आई  टी -खड़गपुर ,  जतिन  एलुमनाई -आई- आई  टी – धनबाद , करुणाकर -आई- आई  टी –खड़गपुर ।

इस साझेदारी के अंतर्गत, पहली बार मध्यप्रदेश में 24 घंटे का पूर्णकालिक ब्लॉकचेन हैकाथॉन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 1000 से अधिक सक्रिय कंप्यूटर विज्ञान के छात्रों ने भाग लिया और “स्टेलर” (Stellar) नामक एक प्रमुख लेयर 1 ब्लॉकचेन पर अपना पहला स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट बनाएंगे। स्टेलर एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त ब्लॉकचेन है।

इस हैकाथॉन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से ब्लॉकचेन विकास की वास्तविक दुनिया से परिचित कराना था, जिससे वे भविष्य की तकनीकों के प्रति न केवल जागरूक हो सकें, बल्कि उनका हिस्सा भी बन सकें। इस अवसर पर ओरिएण्टल ग्रुप के चेयरमैन  प्रवीण ठकराल और प्रो चांसलर ओरिएण्टल यूनिवर्सिटी गौरव ठकराल और संस्थान के डायरेक्टर्स उपस्थित थे।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago