मध्यप्रदेश

MP Board 10th Result : मध्य प्रदेश क्लास 10th रिजल्ट में प्रज्ञा जायसवाल बनी टॉपर

भोपाल ।  मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए आज का दिन बेहद खास बन गया है। लंबे समय से जिस घड़ी का इंतजार किया जा रहा था, वह आखिरकार 6 मई 2025 को आ ही गई। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने आज कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। सुबह से ही छात्रों में उत्सुकता बनी हुई थी कि उनका प्रदर्शन कैसा रहा, और अब रिजल्ट जारी होते ही सभी की धड़कनों को राहत मिली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इस बार का रिजल्ट खास इसलिए भी है क्योंकि सिंगरौली की होनहार छात्रा प्रज्ञा जायसवाल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रज्ञा की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए गर्व का पल है, बल्कि राज्य के सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा देती है।

 

इस साल करीब 9.53 लाख छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे और अब सभी अपने-अपने मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर अपने परिणाम देखने में जुटे हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, कुछ अन्य माध्यमों जैसे मोबाइल ऐप और एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है।

कैसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

  • आधिकारिक वेबसाइट – mpresults.nic.shortly, mpbse.nic.in और mponline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
  • होमपेज पर “MP Board 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • रिजल्ट का स्क्रीनशॉट जरूर सेव कर लें या प्रिंट निकाल लें।

इन जानकारियों को रिजल्ट में जरूर चेक करें

  • छात्र का नाम
  • जन्मतिथि
  • माता-पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • स्कूल का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • पासिंग स्टेटस
  • पासिंग डिविजन

बोर्ड की वेबसाइट स्लो या क्रैश होने पर क्या करें?

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें, क्योंकि ए़डमिट कार्ड में दिए गए एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से ही वे अपना रिजल्ट देख पाएंगे और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं अक्सर देखा गया है कि रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट स्लो या क्रैश कर जाती है। ऐसी स्थिति में आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। SMS के जरिए रिजल्ट देखने का पूरा प्रोसेस नीचे विस्तार से बताया गया है।

1. अपने मोबाइल के SMS ऐप को खोलें।

2. इसके बाद टाइप करें: MPBSE10 (space) Roll Number

3. इसे इन नंबर पर भेजें – 56263

4. आपके मार्क्स SMS के रूप में आपके मोबाइल पर आ जाएंगे, जिसे आप सेव कर सकते हैं।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago