भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार को तीसरे चरण में वोटिंग में कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रोत्साहित करने के लिए लॉटरी स्कीम रखी गई थी। विवाद तब शुरू हुआ जब बुधवार को कुछ विजेताओं को संदेह हुआ कि ये असली हीरे नहीं हैं। विजेताओं को जो अंगूठियां मिली थीं, वह लकी जूलर्स बैरागढ़ के डिब्बे में आई थीं। अंगूठी मिलने के बाद जल्द ही ज्वेलर्स महेश डडलानी को फोन आने लगे। उन्होंने कहा कि अंगूठियों से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में कम मतदान के बाद अधिक मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए भोपाल के कई पोलिंग बूथों पर लॉटरी स्कीम का आयोजन किया गया था। इलेक्शन कमीशन द्वारा शुरू की गई इस मुहीम के दौरान भोपाल के कई क्षेत्रों में लकी ड्रॉ का ऐलान किया गया था और कहा गया था कि जो भी अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल करता है और वोट करता है, उसे आकर्षक इनाम दिया जाएगा।
डडलानी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ये मेरी अंगूठियां नहीं थीं। यह बॉक्स कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष वासुदेव वाधवानी ने जिला प्रशासन को दिया था। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। जिला प्रशासन ने ही बंपर ड्रॉ के विजेताओं को नकली हीरे की अंगूठियां दी हैं। वहीं, वाधवानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि यह अमेरिकी हीरा है।
वाधवानी के मुताबिक कलेक्टर ने भोपाल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक बुलाई थी और हमें उपहार वस्तुएं प्रदान करने के लिए कहा था, जिन्हें लॉटरी के माध्यम से मतदाताओं को दिया जा सके ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। यह कभी भी हीरे की अंगूठी नहीं थी। प्रशासन के सूत्रों ने भी स्वीकार किया कि अंगूठी में लगे पत्थर ‘अमेरिकी हीरे’ थे।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…