भोपाल

चेकिंग में काली फिल्म लगी कार को रोका तो ट्रैफिक जवान को ही बोनट पर बैठाकर दौड़ा दी कार

भोपाल। पिपलानी थाना इलाके में शुक्रवार शाम को चेकिंग कर रहे सिपाही की उस वक्त जान पर बन आई, जब उसने कांच पर काली फिल्म लगी एक कार को रोका। सिपाही चालक से कार साइड में लगाने की बात कह रहा था, तभी युवक ने फिल्मी स्टाइल में तेज रफ्तार से कार आगे बढ़ा दी। इससे सिपाही कार के बोनट पर टंगा रह गया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक के अमले ने बाइक से पीछा करते हुए करीब 300 मीटर दूर जाकर कार रोक ली। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है। उसके साथ कार में एक युवती भी बैठी हुई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिपलानी थाने ले जाकर दर्ज कराई एफआईआर

राहुल कार के सामने आया और ड्राइवर ने रफ्तार और बढ़ा दी। लिहाजा उछलकर राहुल बोनट पर चढ़ गया। बोनट पर राहुल के बैठे रहने के बाद भी कार चालक ने कार नहीं रोकी। इसी बीच वहां से गुजर रहे बुजुर्ग ने कार की बोनट पर पुलिसकर्मी को देखकर अपनी बाइक कार के सामने अड़ाने का प्रयास किया। कार चालक उन्हें भी टक्कर मारते हुए भागने लगा। लोगों ने पीछा कर कार चालक को रुकवाया। इसके बाद कार चालक को पिपलानी थाने ले जाकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago