नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय समाज में असमानता की बुनियाद में जाति व्यवस्था है और बहुजन वर्ग के सभी लोगों को न्याय देने के लिए नौकरियों में आरक्षण की सीमा बढ़ाई जानी चाहिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अमेरिका की यात्रा पर गये राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि देश में सबको न्याय मिले, इसके लिए जाति गणना करना जरूरी है और कमजोर तथा पिछड़ों के लिए आरक्षण की व्यवस्था 50 प्रतिशत से आगे बढ़नी चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा, “जाति भारत में एक बुनियादी समस्या है – सामाजिक असमानता की जड़ है। इसके समाधान के लिए आरक्षण पर से 50 प्रतिशत की सीमा हटनी चाहिए – सभी वर्गों को उनकी न्यायपूर्ण हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।”
उन्होंने कहा, “जाति जनगणना बहुजनों को अन्याय के इस दलदल से बाहर निकालने के लिए व्यापक योजनाएं बनाने का आधार बनेगी।”
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…