विश्वविद्यालय-महाविद्यालयों के सभी परीक्षा केन्द्रों के प्रत्येक कक्ष में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने परीक्षा संचालन में पारदर्शिता के लिए परीक्षा केन्द्रों के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगा ने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर वीक्षण/पर्यवेक्षण कार्य में संलग्न शिक्षकों की ड्यूटी निरंतर परिवर्तित की जाए।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संभाग, जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर स्थित महाविद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों की वीक्षकीय कार्य के लिए ड्यूटी एक महाविद्यालय से दूसरे महाविद्यालय में लगाई जाए। एक वर्ष यदि किसी शिक्षक की ड्यूटी किसी महाविद्यालय में लगाई जाती है तो आगामी वर्ष उसी महाविद्यालय में उनकी ड्यूटी पुन: न लगाई जाकर अन्य महाविद्यालय में लगाई जाना सुनिश्चित हो। अनुदान प्राप्त महाविद्यालय में स्थापित परीक्षा केन्द्रों में पर्यवेक्षक का कार्य शासकीय महाविद्यालय के शिक्षकों से ही कराया जाए। वीक्षकों की कमी होने पर शोधार्थियों से भी वीक्षकीय कार्य लिया जाए।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित कार्यपालक अधिकारियों की ड्यूटी भी सुनिश्चित की जाए तथा जिला स्तर पर पर्याप्त संख्या में उडनदस्तों का भी गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर नकल से संबंधित प्रकरणों पर कड़ाई से कार्यवाही की जाए।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago