प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन को तबीयत खराब होने के बाद अहमादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। बीमार मां से मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं। हीराबेन ने इसी साल 18 जून को अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। उस मौके पर पीएम मोदी ने गांधीनगर जाकर उनका आशीर्वाद लिया था।यह दुखद जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और परिवार के सदस्यों के घायल होने के एक दिन बाद आई है। प्रह्लाद मोदी की कार मंगलवार को मैसूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने बयान जारी कर बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन की हालत स्थिर है। प्रधानमंत्री भी अहमदाबाद पहुंच कर हवाई अड्डे से वह सीधे अस्पताल पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब होने के बाद देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देश के शीर्ष नेताओं ने ठीक होकर जल्द घर वापस होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती होने के बाद प्रधानमंत्री उनसे मिलने पहुंचे। साभार ANI
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…