इंदौर। एक युवक ने एक इंदौर के रेस्टोरेंट की शिकायत थाने में करवाई है कि उन्होंने वेज पुलाव आर्डर किया था और उन्हें नॉनवेज बिरयानी परोस दी गई, जबकि आज तक उसने एक अंडा तक नहीं खाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शालीमार टाउनशिप में रहने वाले आकाश दुबे अल्बा रेस्टोरेंट में लंच करने गए थे। उन्होंने वेज पुलाव ऑर्डर किया। कुछ देर बाद ऑर्डर टेबल पर सर्व हुआ। आकाश ने उसे खाना शुरू किया। तभी उन्हें प्लेट में हड्डी नजर आई, जबकि वे शाकाहारी हैं। प्लेट में नॉनवेज देखने के बाद आकाश ने रेस्त्रां संचालक को इसकी शिकायत की। तब रेस्त्रां संचालक और स्टाफ मामला दबाने में जुट गए।
आकाश ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि वह नॉन-वेज नहीं खाते हैं। उसने अंडे तक नहीं खाए हैं। उसके आर्डर के वेज खाने में हड्डियां परोस दी गई। जब उन्होंने रेस्त्रां प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो उनका रवैया गैर-जिम्मेदाराना था। वे अपनी गलती मानने को तैयार ही नहीं थे। इसके बाद मैने थाने में शिकायत करने का फैसला लिया। सबूत के तौर पर आकाश ने ऑर्डर की गई बिरयानी के फोटो और वीडियो भी निकाले और पुलिस अफसरों को दिखाए। पुलिस ने होटल संचालक स्वप्निल गुजराती के खिलाफ धारा 298 के तहत केस दर्ज किया है।
DCP ने कहा-धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज
DCP संपत उपाध्याय ने बताया कि आकाश कुमार ने अल्बा बिस्ट्रो होटल के मैनेजर के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक पर 298 के तहत केस दर्ज किया है। इसके तहत जो व्यक्ति धार्मिक भावना को आहत करता है उसे एक साल तक के कारावास या आर्थिक दंड या दोनों से दंडित किए जाने का प्रावधान है।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…