नई दिल्ली । कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार संसद को नहीं चलने दे रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने आज (मंगलवार) को मीडिया से बातचीत में जोर देकर कहा कि यह पहली बार है जब केन्द्र सरकार के मंत्री संसद को बाधित कर रहे हैं। क्या कभी ऐसा देखा गया है कि सत्ताधारी दल के सभी सदस्य संसद को रोकने के लिए हंगामा करते हों?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कोई गलत बात नहीं कही है। मोदी सरकार उनपर गलत आरोप लगा रही है। राहुल माफी क्यों मांगे? उन्होंने क्या गुनाह किया है? माफी तो उन्हें मांगना चाहिए जो संसद को नहीं चलने दे रहे ।
उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन सोमवार को इस मुद्दे पर खूब शोरशराबा हुआ। दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सत्ता पक्ष कांग्रेस नेता नेता राहुल गांधी से मांफी मांगने की मांग कर रहा है। दरअसल बीते दिनों राहुल गांधी ने लंदन में कहा था कि ”हमारी संसद में विपक्षी नेताओं के माइक बंद कर दिए जाते हैं।” राहुल के इस बयान पर भाजपा उनसे माफी मांगने की मांग कर रही है।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…