भोपाल

एसएसटी चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग जारी 51 हजार रूपए किए जब्त

सीहोर। बुधनी उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन चुनावी मोड में आ गया है। एफएसटी दल और पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने जहां अवैध शराब की भट्टी को नष्ट किया तो वहीं रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार एफएसटी एवं एसएसटी दलों द्वारा वाहनों की निरंतर चेकिंग की जा रही है। चैकिंग के दौरान एसएसटी चेक पोस्ट नांदनेर के कर्मचारियों द्वारा 51 हजार 200 रूपये की नगद राशि जब्त की गई। इसके साथ ही एफएसटी दलों द्वारा क्षेत्र में निरंतर भ्रमण और निरीक्षण किए जा रहे हैं। एफएसटी एवं एसएसटी दल आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। ताकि निर्वाचन की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार व्यवधान न हो सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, जंगल में चल रही भट्टी को किया नष्ट

जिले में आचार संहिता प्रभावी होने से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा अवैध गतिविधयों मे लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. उसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गितेश गर्ग के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बुदनी शशांक सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी द्वारा एक टीम का गठन कर ग्राम जोशीपुर के जंगल में गुंजारी नाला में चल रही अवैध शराब की भट्टी को नष्ट किया व महुआ लहान करीब 100 किलो लहांन कीमती 10000 रुपए का नष्ट किया गया. बाद पाइप पुल बुधनी के पास रोड से आरोपी राकेश पवार पिता कंछेदी लाल पवार उम्र 40 साल निवासी जोशीपुर के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 2000 रूपए की जप्त की गई । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक चैन सिंह रघुवंशी, उप निरीक्षक संदीप जाट,प्रधान आरक्षक लोकेश कुमार ,आरक्षक 860 हर्षित ,आरक्षक 525 मुकेश ,आर. अरुण का योगदान रहा।

एसडीएम ने लाड़कुई एसएसटी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

बुधनी विधानसभा उप निर्वाचन 2024 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए भैरूंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी ने लाड़कुई स्थित एसएसटी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया तथा एसएसटी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी ने निगरानी दल को निर्देश दिए कि यहां आने जाने वाले वाहनों की निगरानी एवं जांच की जाये। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर सख्त कार्यवाही की जाये। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार का अवैध मादक पदार्थों का परिवहन नही होने दिया जाए एवं निगरानी रखी जाए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सौरभ शर्मा उपस्थित थे।

nobleexpress

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago