मध्यप्रदेश

21वीं सदी महिलाओं के लिए एक नए अवसर, एक नई ऊर्जा का संचार करने के लिए आई है – कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है और हम मानते हैं कि 21वीं सदी महिलाओं के लिए एक नए अवसर, एक नई ऊर्जा का संचार करने के लिए आई है। मातृशक्ति की जो योग्यता है, उनकी जो प्रतिभा है, उसको बाहर निकलने का काम इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से किया जाता है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर रविवार को टी टी नगर मॉडल स्कूल के सभागार में भारतीय जैन मिलन संस्था के 19वें राष्ट्रीय मातृशक्ति सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि भारतीय जैन मिलन परिवार को हृदय से बधाई देती हूं । जिन्होंने आज करवा चौथ के पावन अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया। सबसे पहले मेरी मातृ शक्तियों को अखंड सौभाग्य और असीम समर्पण के पावन पर्व करवा चौथ की कोटि-कोटि बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से यही प्रार्थना करती हूं कि यह पावन पर्व आप सबके जीवन में खुशहाली, सुख समृद्धि व इस बंधन को अटूट बनाने वाला नई ऊर्जा का संचार करने वाला पर्व हो।

 

उन्होंने कहा कि आप भारतीय सनातन संस्कृति की परंपरा के अनुसार जन्मो-जन्मो तक पीढ़ियों तक अपने परिवार के लिए सेवा भाव के समर्पण के साथ काम करती रहे, आज समस्त मातृ शक्तियों से कहना चाहूंगी कि, इतने बड़े आयोजन में आप सब की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया है कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है। मैं हमेशा कहती हूं कि समाज में, राष्ट्र में, परिवार में मातृशक्ति के सहयोग और मातृ शक्ति के विश्वास की किसी से तुलना नहीं की जा सकती। नारी के बिना समाज की, राष्ट्र की कल्पना अधूरी है । परिवार , समाज की प्रगति और राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं का जो योगदान होता है, वह अभूतपूर्व योगदान होता है। इसलिए नारी शक्ति सम्मेलन संपूर्ण भी है और महत्वपूर्ण भी है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने संस्था की ओर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया ।

कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार जैन, राष्ट्रीय महामंत्री अजय जैन, मनोज जैन, श्रीमती हेमलता कोठारी, श्रीमती ललित मनिया जैन, अनिल जैन और भारतीय जैन मिलन परिवार के सभी सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 weeks ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 months ago