जानिए….आरोपी ने लेटर में क्या लिखी बच्चा चोरी की वजह

उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से चोरी गया दो साल का बच्चा घटना के दो दिन बाद बजरंगगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस को मिल गया है। बच्चा ट्रेन में अकेले बैठा था, पुलिस को उसके पास से अगवा करने वाले आरोपी का एक लेटर भी मिला है, जिसमें आरोपी ने बच्चा चोरी करने की वजह बताई है। लेटर में आरोपी ने लिखा है कि बच्चे की मां ने ही मुझे बच्चा सौंपा था। उसने कहा था कि वो अगले स्टेशन पर बच्चे को मुझसे ले लेगी। मैंने उसकी बात मान कर बच्चे को ले लिया। लेकिन उसने मुझे धोखा दिया और अगले स्टेशन पर बच्चे को लेने नहीं आई। लेटर के सामने आने के बाद अब पुलिस पूरे मामले में मां की भूमिका संदिग्ध मानते हुए मां से पूछताछ में जुटी है। घटना वाले दिन बच्चे की मां ने बताया था कि वह दूध की बोतल धोने के लिए जब नल के पास गई तो एक अज्ञात आरोपी बच्चे को उठाकर ले गया, उसने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन वह उसे रोक नहीं पाई और आरोपी गायब हो गया, बाद में महिला ने जीआरपी थाना पुलिस के टीआई पर थप्पड़ मारने और अपशब्द कहने का आरोपी भी लगाया था, मां का कहना था कि जब वह बच्चा चोरी होने की रिपोर्ट लिखाने पुलिस के पास गई थी, तो पुलिस ने उस पर ही बच्चा चोरी कराने का आरोप लगाया था। अब लेटर मिलने के बाद पुलिस का शक मां पर बढ़ गया है, पुलिस का मानना है कि बच्चे को अगवा करने वाला आरोपी महिला का प्रेमी हो सकता है, जिसकी मदद से महिला ने बच्चे को गायब कराया था और बाद में आरोपी ने पुलिस के डर से बच्चे को छोड़ दिया और खुद फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago