रोजगार लेने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : राजस्व मंत्री राजपूत

परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने युवाओं का आहवान किया है कि वे रोजगार लेने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बने। गुरूवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में विशाल रोजगार मेला के शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। जिसमे गोविंद राजपूत ने कहा कि सभी युवा अपनी योग्यता को पहचाने एवं चुनौतियों का सामना करते हुए स्व-रोजगार प्रारंभ करें, जिससे कि वे रोजगार के साथ स्व-रोजगार देने वाले भी बन सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 3 लाख से अधिक भर्तियाँ की जा रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एक लाख सरकारी नौकरियों के माध्यम से रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। सभी कंपनी, रोजगार मेला में चयनित अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो, इसकी विशेष व्यवस्था करें। मंत्री राजपूत ने कहा कि कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई वाले व्यक्तियों को पहली प्राथमिकता दें और उनको रोजगार उपलब्ध कराएं। आज का नौजवान बहुत ही स्वाभिमानी है और अपने स्वाभिमान के हिसाब से कार्य करता है। सभी नौजवान अपनी उपयोगिता को पहचाने एवं आगे बढ़े। केंद्र सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार स्टार्टअप योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के माध्यम से अनेक योजनाएँ प्रारंभ कर रोजगार देने का कार्य कर रही है। केसली विकासखंड के एक युवा ने बड़ी नौकरी छोड़कर प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना के तहत स्व-रोजगार के तहत खेती का कार्य प्रारंभ किया और आज वह अपना नाम पूरे देश में रोशन कर रहा है।

मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र है, जिसके ग्रामीण युवक-युवती पढ़े-लिखे हैं, उनको रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेला आयोजित किया गया है, आगे भी इसी प्रकार के रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। अपने भाग्य की लकीरें खुद तैयार करें और आगे बढ़े। मध्यप्रदेश शासन आपके साथ है। मंत्री राजपूत ने चयनित युवाओं को जॉइनिंग लेटर प्रदान किए एवं उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दीं। अपना कैरियर बनाने के लिए संघर्ष करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। संघर्ष ही आपको नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। कोई भी काम छोटा नहीं होता है, हर काम को ईमानदारी से करें।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago