Categories: देश

मां से बढ़कर कुछ नहीं होता-ममता, पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी वंदे भारत ट्रेन की सौगात

मां हीराबेन के निधन और उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल हुए। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल को पहले वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। मां के निधन के बाद भी इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के शामिल होने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उनका आभार जताया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसे देश को सौगात दी । यह पश्चिम बंगाल की पहली और देश की सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी आज बंगाल में वंदे भारत का उद्घाटन करने के साथ अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास करने वाले थे। लेकिन सुबह-सुबह मां हीराबेन के निधन से उनका यह कार्यक्रम टल गया। लेकिन मां के निधन और उनके अंतिम संस्कार से निवृत होकर पीएम मोदी सीधे राजभवन पहुंचे। जहां से उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंगाल को 7800 करोड़ रुपए की सौगात दी। मां के निधन के बाद भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी का आभार जताया।

 

ममता ने कहा- मां से बढ़कर कुछ नहीं होता

वंदे भारत के उद्घाटन के लिए आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी, आज आपके लिए बहुत दुखद दिन है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी की आपको यह दुख सहन करने की क्षमता दे। मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि आप इस कार्यक्रम को छोटा रखें क्योंकि आप अभी अपनी मां के अंतिम संस्कार से आए हैं। उन्होंने कहा कि मां से बढ़कर कुछ नहीं होता है।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago