Categories: भोपाल

कांग्रेसी दोस्त ही मेरे खिलाफ माहौल बनाते हैं, कहते हैं वोट कट जाएंगे : दिग्विजय सिंह

भोपाल: मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में दिग्विजय सिंह ने कहा- मेरे खिलाफ माहौल चलता है। मीडिया चलाती है, भाजपा चलाती है और कांग्रेस के मेरे कुछ मित्र चलाते हैं कि दिग्विजय सिंह को मत भेजिए, इनसे वोट कट जाएंगे। मैंने दौरा किया, मैंने प्रचार किया और कांग्रेस की सरकार बन गई। अब आप बताइए कि वोट कटे या जुडे़।

दिग्विजय सिंह आए दिन अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भी दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में दिग्विजय सिंह कहते दिख रहे थे कि  जिसको टिकट मिले, चाहे दुश्मन को भी मिले, जिताओ, मेरा काम केवल एक है। कोई प्रचार नहीं, कोई भाषण नहीं। मेरे भाषण देने से तो कांग्रेस के वोट कटते हैं, इसलिए मैं जाता नहीं।

कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक थे। हाल ही में सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए दिग्विजय सिंह के बयान के बाद कांग्रेस नेताओं के किनारा करने को लेकर भी दिग्गी अकेले पड़ गए थे।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

23 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago