Categories: देश

महंत राजू दास का विवादित बयान: स्वरा भास्कर हजारों मर्दों के साथ रात बिताना चाहें तो उन्हें शादी मुबारक हो

प्रयागराज। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर और सपा नेता फहाद अहमद की शादी को लेकर विवादित बयान दिया है। महंत राजू दास ने कहा कि अगर स्वरा भास्कर हजारों मर्दों के साथ रात बिताना चाहें तो उन्हें यह शादी मुबारक हो। उन्होंने कहा कि स्वरा भास्कर ने उस कौम में शादी की है, जो अपनी बहनों से शादी कर लेते हैं। उसके बाद महिलाओं को तलाक, तलाक, तलाक कहकर कई मर्दों के साथ रात बितानी पड़ती है। महंत राजू दास ने स्वरा भास्कर को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि राखी सावंत का उदाहरण सबके सामने है। इसलिए स्वरा भास्कर को भी हलाला के लिए अब तैयार रहना चाहिए।

महंत राजू दास ने कहा कि स्वरा भास्कर भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह इंशाल्लाह गैंग की सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि स्वरा भास्कर 10 दिन पहले जिस लड़के को ट्वीट कर कहती हैं कि भाई किसी अच्छी लड़की से शादी कर लो। दस दिन बाद उसी लड़के से शादी कर लेती हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्वरा भाष्कर एक नारी शक्ति हैं और सशक्त महिला हैं तो उन्हें उस कौम में शादी ही नहीं करनी चाहिए थी। हालांकि, महंत राजू दास ने कहा कि स्वरा भास्कर की शादी का स्वागत है, क्योंकि सनातन से एक बोझ कम हो गया।

महंत राजू दास ने कहा कि मैं किसी महिला का या किसी धर्म का अपमान नहीं करना चाहता, लेकिन हिंदू धर्म में सती प्रथा की कुरीति थी जो आज समाप्त हो गई है. उसी तरह से इस्लाम में भी हलाला जैसी कुरीति भी समाप्त होनी चाहिए, क्योंकि हलाला की पीड़ा उस महिला से पूछिए जिसे भाई, पिता और गुरु के साथ बिस्तर गर्म करना पड़ता है. महंत राजू दास ने कहा कि ऐसी संस्कृति भाड़ में चली जानी चाहिए।

महंत राजू दास ने कहा कि चादर और फादर वाले जब आए थे, कार्यक्रम करते थे तो हमने उनका कभी विरोध नहीं किया। लव जिहाद के नाम पर हमारी बहन-बेटियों के टुकड़े किए जाते हैं। हमने इस पर भी कभी सवाल नहीं खड़े किए। प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराए जाने पर भी हमने कभी सवाल नहीं किए, लेकिन जब सनातन और श्रीरामचरितमानस पर हमला हुआ, तब हमने विरोध किया। गौरतलब है कि आगरा में ऑल इंडिया जमीतुल कुरैश के जिलाध्यक्ष शरीफ ने मुस्लिम समाज से धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो मुस्लिम समाज सड़कों पर उतरकर धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करेगा।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago