मध्यप्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने मंत्रिपरिषद ने 7 हज़ार 977 नवीन पदों के सृजन की दी स्वीकृति

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व और दूरदर्शिता से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं, और उनकी पहल से प्रदेश में नए पदों के सृजन की मंजूरी मिली है, जिससे जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मंत्रिपरिषद ने 454 नवीन/उन्नयित स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभावी उपयोग के लिए 7 हज़ार 977 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नवीन /उन्नयित स्वास्थ्य संस्थाओं के अधोसंरचना कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के साथ-साथ नए पदों पर शीघ्र नियुक्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जिससे इन स्वास्थ्य संस्थाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित कर नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

उल्लेखनीय है कि 454 नवीन/उन्नयित स्वास्थ्य संस्थाओं में 3 जिला चिकित्सालय, 53 सिविल अस्पताल, 29 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 208 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 161 उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। नवीन सृजित पदों में 5 हज़ार 936 नियमित पद, 452 संविदा पद और 1589 पद आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से भरे जाएंगे। इन सृजित पदों के लिए 351 करोड़ 17 लाख रुपये के वार्षिक अनुमानित व्यय की मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति प्रदान की है।

संस्थागत आंकड़े

3 नवीन जिला चिकित्सालयों में 153 नए पद स्वीकृत किए गए हैं, जिससे इन अस्पतालों में कुल 450 पद सुनिश्चित किए गए हैं। 53 सिविल अस्पतालों के लिए 3012 नए पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे इन अस्पतालों में कुल 4183 पद उपलब्ध होंगे। 29 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 1048 नए पद सृजित किए गए हैं, जिससे इन केंद्रों में कुल मानव संसाधन 1189 हो जायेंगे। 208 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 3120 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। 161 उप स्वास्थ्य केंद्रों में 644 नवीन पद सृजित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

nobleexpress

Recent Posts

स्पेशल असेंबली में शारदा विद्या मंदिर के बच्चों ने नवग्रहों का जीवंत चित्रण किया

भोपाल। शारदा विद्या मंदिर में आयोजित स्पेशल असेंबली में जी-2 कक्षा के नन्हे बच्चों ने…

2 weeks ago

श्री कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक द्वारा आधुनिक एवं सुव्यवस्थित मुक्तिधाम का निर्माण, नगरवासियों की वर्षों पुरानी आवश्यकता हुई पूर्ण

अमरकंटक। पावन पवित्र नगरी धार्मिक स्थल के समाज सेवी कल्याण सेवा, आश्रम द्वारा नगरवासियों की…

2 weeks ago

तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत भोपाल के 287 स्कूलों और 31 गांवों को किया तम्बाकू मुक्त घोषित

भोपाल । तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत भोपाल जिले के 287 स्कूलों को तंबाकू…

3 weeks ago

वीआईटी भोपाल ने आयोजित किया “संस्कृति समागम” , मध्य प्रदेश ने देखा अपना पहला ड्रोन शो

भोपाल। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीकी नवाचार को एक साथ मंच पर…

2 months ago

प्रथम अंतर मोंटफोर्टियन बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2025-26 सम्पन्न

भोपाल। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में सेंट मोंटफोर्ट स्कूल, पटेल नगर भोपाल…

4 months ago

श्रावण मास सोमवार का महत्व – सनातनी एवं वैदिक पद्धति के अनुसार जीवन के अंधकार को हरने वाला

श्री महंत रामरतन गिरी जी सचिव, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ,हरिद्वार श्रावण सोमवार – आध्यात्मिक…

5 months ago