देश

देशवासियों ने NDA पर तीसरी बार भरोसा जताया, विदेश में भी मना ND Alliance की जीत का जश्न

नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद  बीजेपी को 239 और कांग्रेस को 99 सीटें मिल रही हैं।   BJP  हो या Congress भारत की जनता ने लगभग सभी पार्टियों को जनादेश से खुश कर दिया है। सबसे बड़े जनादेश के बाद  ND Alliance की तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है। इसी जीत का जश्न  देश में ही नहीं विदेश में भी मनाया जा रहा है।

चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी की ने दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि जनता ने तीसरी बार NDA पर भरोसा जताया है, हम नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास में यह अभूतपूर्व क्षण है। मैं अपने परिवारजनों को इस प्यार और आशीर्वाद के लिए नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नए उत्साह, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। जिस समर्पण के साथ उन्होंने अथक परिश्रम किया है, उसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार और बधाई व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी ने ओडिशा में भाजपा की शानदार जीत के लिए ओडिशा की जनता का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि यह सुशासन और ओडिशा की अनूठी संस्कृति के उत्सव की महान जीत है। भाजपा लोगों के सपनों को पूरा करने और ओडिशा को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुझे अपने सभी मेहनती पार्टी कार्यकर्ताओं पर उनके प्रयासों के लिए बहुत गर्व है।

देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले नेता नरेंद्र मोदी जी पर लोगों के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब -केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीए की यह जीत देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले नेता नरेंद्र मोदी जी पर लोगों के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है। यह मोदी जी के विकसित भारत के विजन पर लोगों का विश्वास है। यह जन आशीर्वाद पिछले एक दशक में मोदी जी के गरीब कल्याण, विरासत के पुनरुद्धार, महिलाओं के स्वाभिमान और किसान कल्याण के कार्यों की सफलता का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि इस जनादेश के साथ नया भारत विकास यात्रा को और अधिक गति और शक्ति देने के लिए तैयार है।

आपको बता दें कि बीजेपी को 239 और कांग्रेस को 99 सीटें मिल रही हैं। बीजेपी बहुमत के आंकड़े से पीछे है। लोकसभा में बहुमत का आंकड़ा 272 है। अगर एनडीए की बात करें तो उसे 291 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि भारत गठबंधन को करीब 234 सीटें मिल सकती हैं।

विदेश में भी मना मोदी की जीत का जश्न

मिशिगन भारत के लोकसभा चुनाव पर रोचेस्टर हिल्स मिशिगन में मयूरी रेस्तरां में डेट्रॉइट सभा का आयोजन हुआ। इसमें  TDPA और ND Alliance के लिए लगभग 50 से अधिक एनआरआई शामिल हुए और सभी ने जीत के प्रति उत्साह और आश्वस्ता दिखाई।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

20 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago